Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद: डासना के 432 EWS फ्लैटों की बदलेगी तस्वीर, 1.40 करोड़ से बनेगा 400 KLD का STP

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 06:39 PM (IST)

    गाजियाबाद के डासना स्थित पीएमएवाई ईडब्ल्यूएस आवासीय परियोजना में 400 केएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) 1.40 करोड़ रुपये की लागत से बनेग ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. डासना में 400 केएलडी क्षमता का एसटीपी बनेगा।

    2. परियोजना पर लगभग 1.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    3. 432 ईडब्ल्यूएस फ्लैटों के निवासियों को लाभ मिलेगा।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। डासना स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) की ईडब्ल्यूएस आवासीय परियोजना में सीवेज निस्तारण व्यवस्था सुधारने के लिए जीडीए 400 केएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण कराएगा, जिसमें करीब 1.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके निर्माण के लिए जीडीए ने टेंडर जारी किया है।

    जीडीए अधिकारियों के अनुसार एसटीपी का निर्माण से 432 ईडब्ल्यूएस फ्लैट के लोग लाभांवित होंगे। चयनित एजेंसी संयंत्र के निर्माण के साथ पांच वर्ष तक उसके संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी भी निभाएगी। निविदा प्रक्रिया छह अगस्त से शुरू हो चुकी है।

    दो सितंबर तक आवेदन, पांच को खुलेंगी बोलियां

    इच्छुक एजेंसियां दो सितंबर तक आवेदन कर सकेंगी, जबकि तकनीकी बोलियां पांच सितंबर को खोली जाएंगी। जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता आलोक रंजन ने बताया कि एसटीपी बनने से कालोनी का सीवेज वैज्ञानिक तरीके से शोधन होगा और उपचारित जल का उपयोग हरित क्षेत्र व अन्य कार्यों में किया जा सकेगा।

    इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ जलभराव और प्रदूषण की समस्या पर भी प्रभावी नियंत्रण मिलेगा। परियोजना पूरी होने से पीएमएवाई आवासीय परिसर में रहने वाले परिवारों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    यह भी पढ़ें- यमुना प्रदूषण रोकने को नोएडा का एक्शन प्लान, 11 नालों पर लगाए जाएंगे एसटीपी

    यह भी पढ़ें- एटा वालों के लिए राहत भरी खबर, गंदे पानी से मिलेगी निजात; जलेसर में 17.20 करोड़ रुपये से बनेगा एसटीपी




    खबरें और भी