Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में जींस कारोबारी की आत्महत्या मामले में खुलासा, महिला मित्र को भेजा था फंदा लगाने का फोटो 

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 09:34 PM (IST)

    गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में एक कारोबारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी ने महिला मित्र पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI-generated

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI-generated

    HighLights

    1. कारोबारी ने आत्महत्या से पहले महिला मित्र को फोटो भेजी थी।

    2. पत्नी ने महिला मित्र पर ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया।

    3. पुलिस ने आरोपी महिला मित्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार में एक सप्ताह पहले इंदिरापुरम निवासी जींस कारोबारी द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में विजय नगर पुलिस ने महिला मित्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह रिपोर्ट मृतक की पत्नी ने दर्ज कराई है। आरोप है कि महिला मित्र कारोबारी को ब्लैकमेल कर रही थी। मृतक ने फंदा लगाने का फोटो महिला मित्र के पास भेजा था।

    इंदिरापुरम की साया गोल्ड सोसायटी में रहने वाली श्रुति कालरा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके पति 42 वर्षीय सावन कालरा का सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रांड सिटी सोसायटी में भी फ्लैट है। तीन अप्रैल की शाम को उनकी सोसायटी में रहने वाली रोमिता नाम की महिला का फोन आया।

    उसने बताया कि सावन ने उसके मोबाइल पर फंदा लगाते हुए फोटो भेजी है। रोमिता ने वह फोटो श्रुति के मोबाइल पर भी भेजी थी। श्रुति फोटो देखकर घबरा गई। उन्होंने तुरंत ही परिवार के अन्य सदस्यों को इसके बारे में बताया। पति को बार-बार फोन किया, लेकिन उनका फोन नही उठा।

    छोटा भाई जतिन कालरा सावन की गाड़ी में लगे जीपीएस से लोकेशन ट्रेस की तो पता चला की उनकी गाड़ी प्रतीक ग्रेंड सोसायटी सिद्धार्थ विहार में है। सावन जिस फ्लैट में थे स्वजन वहां पहुंचे। फ्लैट का दरवाजा लगा हुआ था। उन्होंने दरवाजा खोला तो सावन फंदे पर लटके हुए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    खबरें और भी

    विजय नगर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया था। पत्नी का आरोप है कि रोमिता उनके पति पर शादी करने और पत्नी को छोड़ने का दबाव बनाकर ब्लैकमेल कर रही थी। पति ने इसके बारे में पत्नी को बताया था। इसके बारे जब उन्होंने रोमिता से पूछा तो उसने बताया था कि वह सावन की केवल मित्र है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।