गाजियाबाद वालों को जलभराव से मिलेगी मुक्ति, ₹284 करोड़ से नगर निगम बनाएगा 3 नए नाले
गाजियाबाद नगर निगम शहर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए 284.54 करोड़ रुपये की लागत से तीन प्रमुख नालों का निर्माण करेगा। इनमें शाहबेरी ड्रे ...और पढ़ें

क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित नाला। जागरण
HighLights
गाजियाबाद में 284 करोड़ से बनेंगे तीन प्रमुख नाले।
शाहबेरी ड्रेन पर सड़क बनने से जाम से मिलेगी राहत।
जलभराव की समस्या से शहरवासियों को मिलेगी निजात।
आदित्य त्रिपाठी, गाजियाबाद। जलभराव का दंश झेल रहे शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम शहर के तीन प्रमुख नालों का निर्माण कराने जा रहा है। इन नालों के निर्माण में करीब नगर निगम करीब 284.54 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इनमें सबसे प्रमुख शाहबेरी ड्रेन है।
इस नाले को बनाने के बाद इसके ऊपर सड़क का भी निर्माण कराया जाएगा। इससे क्रॉसिंग रिपिब्लिक में लगने वाले जाम से भी लोगों को राहत मिल सकेगी। इन तीनों नालों के निर्माण के लिए जल्द ही शासन से स्वीकृति मिलने वाली है।
इन नालों का निर्माण जलप्लावन नियंत्रण एवं स्टार्म वाटर ड्रेनेज योजना के तहत किया जा रहा है। नालों के निर्माण की तीन बड़ी परियोजनाओं को राज्य स्तरीय शीर्ष समिति की मंजूरी मिल गई है।
शाहबेरी ड्रेन को बनाने में खर्च होंगे 131.43 करोड़
नगर निगम 1.75 किलोमीटर लंबी शाहबेरी ड्रेन का निर्माण 131.43 करोड़ रुपये करेगा। इसके तहत रेलवे कलवर्ट से इंडस्ट्रियल एरिया होते हुए शाहबेरी कलवर्ट तक, एबीईएस इंजीनियरिंग कालेज के रास्ते नाले का निर्माण किया जाएगा। इसमें 1482 मीटर नाला कवर और 270 मीटर खुला नाला रहेगा।
कवर्ड नाले के ऊपर नगर निगम सड़क का निर्माण भी कराएगा। इससे क्रासिंग रिपिब्लिक में रहने वाले और शाहबेरी से ग्रेटर नोएडा जाने वाले लोगों को जाम से राहत मिल सकेगी। अभी पीक आवर में यहां लोगों को रोजाना जाम से जूझना पड़ता है।
खबरें और भी
आरडीसी फ्लाईओवर से विवेकानंद नगर तक होगा नाले का निर्माण
कवि नगर से आरडीसी फ्लाई ओवर से जैन मंदिर होते हुए विवेकानंद तक नगर तक नाले का नगर निगम निर्माण कराएगा। इस नाले की लंबाई करीब 2.90 किलोमीटर होगी। इस परियोजना को बनाने में करीब 84.47 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस नाले के निर्माण होने से कविनगर, आरडीसी और विवेकानंद नगर के लोगों को जलभराव से राहत मिल सकेगी।
यह भी पढ़ें- साहिबाबाद में एक किलोमीटर खुला नाला बना खतरे का सबब, सुरक्षा दीवार की मांग तेज
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में नाले के दलदल में फंसा युवक, दमकल ने रस्सी-सीढ़ी से किया रेस्क्यू
मोरटा गांव में बनेगा 3.30 किलोमीटर लंबा नाला
मोरटा गांव में नगर निगम 3.30 किलोमीटर नाले का निर्माण कराएगा। यह नाला बिजली घर तालाब से मेरठ रोड भट्टा नं. 5 रोड से होते हुए राजनगर एक्सटेंशन ड्रेन से जुड़ेगा। इस नाले के निर्माण में करीब 68.71 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस नाले के निर्माण से हम-तुम रोड पर जलभराव की समस्या से लोगों को निजात मिल सकेगी।
तीनों नाले का निर्माण की कार्ययोजना बनकर तैयार है। शासन से स्वीकृति का इंतजार है। स्वीकृति मिलते ही इनके टेंडर जारी कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया दिया जाएगा। इन नालों के निर्माण से शहरवासियों को जलभराव की समस्या से काफी राहत मिलेगी।
विक्रमादित्य सिंह मलिक, नगर आयुक्त