गाजियाबाद में 20 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक उत्सव भवन, शादी से लेकर सरकारी कार्यक्रमों तक मिलेंगी सुविधाएं
गाजियाबाद प्राधिकरण ने वैशाली में 20.11 करोड़ रुपये की लागत से उत्सव भवन के निर्माण, संचालन और रखरखाव के लिए टेंडर जारी किया है। यह परियोजना 15 साल के ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
जीडीए ने वैशाली उत्सव भवन के लिए टेंडर जारी किया।
20.11 करोड़ की लागत से 15 साल के लीज पर बनेगा।
शहर को आधुनिक सुविधाओं वाला बहुउद्देश्यीय आयोजन स्थल मिलेगा।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। प्राधिकरण ने वैशाली स्थित प्रस्तावित उत्सव भवन के निर्माण, संचालन एवं अनुरक्षण के लिए बड़ा कदम उठाते हुए लगभग 20.11 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है।
परियोजना को 15 वर्ष के लांग टर्म लीज माडल पर विकसित किया जाएगा। इससे शहर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुउद्देश्यीय आयोजन स्थल मिलने की उम्मीद है।
जीडीए उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल ने बताया कि चयनित एजेंसी उत्सव भवन का निर्माण करने के साथ ही उसके संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी भी संभालेगी।
निजी बैंक्वेट हॉल का मिलेगा विकल्प
वैशाली जैसे विकसित क्षेत्र में आधुनिक उत्सव भवन बनने से विवाह, सामाजिक, सांस्कृतिक और सरकारी कार्यक्रमों के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा। अभी ऐसे आयोजनों के लिए लोगों को निजी बैंक्वेट हाल पर निर्भर रहना पड़ता है।
नई परियोजना से जीडीए को राजस्व मिलेगा, वहीं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद एजेंसी का चयन कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए तीन सितंबर तक आनलाइन निविदाएं जमा की जा सकेंगी।