Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोदीनगर में स्ट्रेचर न मिलने से वृद्ध कांवड़िये की मौत, वायरल वीडियो से उठे सवाल

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 08:36 AM (IST)

    मोदीनगर में एक वृद्ध कांवड़िये की तबीयत बिगड़ने पर स्ट्रेचर न मिलने से उसे गद्दे पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना का वीडियो वायरल ...और पढ़ें

    वायरल वीडियो में बुजुर्ग को गद्दे में लेकर जाते लोग। जागरण


    वायरल वीडियो में बुजुर्ग को गद्दे में लेकर जाते लोग। जागरण

    संवाद सहयोगी, (मुरादनगर) गाजियाबाद। कांवड़ को दी जा रही सुविधाओं की पोल उस समय खुल गई, जब देर रात हालत बिगड़ने पर एक वृद्ध कांवड़िये के लिए स्ट्रेचर नहीं मिल सका। मजबूरी में शिविर के लोग उसे गद्दे पर लिटाकर अस्पताल ले गए।

    अस्पताल में तबीयत बिगड़ने से कांवड़िये की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। बुजुर्ग को गद्दे पर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हरिद्वार से जल लाने के दौरान वृद्ध कांवड़ियां बीती रात विश्राम के लिए मोदीनगर के एक शिविर में रुका था।

    देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगडने पर स्ट्रेचर न होने से शिविर के लोग उन्हें गद्दे पर लिटाकर ले गए। देर रात हालत बिगड़ने से बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है।

    इस बीच किसी ने बुजुर्ग को गद्दे में लेकर जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर लोगों ने काफी तीखी प्रतिक्रिया दी। एसीपी ने बताया कि वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी है। वृद्ध के बारे में सूचना भेज दी गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'सनातन में महिलाओं को सच्चा सम्मान', मोदीनगर में बुर्का पहन कांवड़ ला रहीं मुस्लिम महिलाओं का फूलों से स्वागत

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में गोकशी के शक में मां-बेटी को सरेराह जड़े थप्पड, हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों पर केस दर्ज