विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद पुलिस ने दीपक अगरौला गिरोह के कुख्यात बदमाश को किया गिरफ्तार, लाइसेंसी रिवाल्वर, कारतूस और कार बरामद

Updated: Fri, 09 Jan 2026 01:34 AM (IST)

गाजियाबाद में अंकुर विहार पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद कुख्यात दीपक अगरौला गिरोह के बदमाश संजीत को गिरफ्तार किया। जानलेवा हमले में वांछित ...और पढ़ें

अपराध शाखा व अंकुर विहार थाना पुलिस द्वारा मुठभेड़ में घायल बदमाश।सौ. पुलिस

अपराध शाखा व अंकुर विहार थाना पुलिस द्वारा मुठभेड़ में घायल बदमाश।सौ. पुलिस

HighLights

  1. बदमाश संजीत दीपक अगरौला गिरोह का सक्रिय सदस्य

  2. आरोपित ने अंकुर विहार क्षेत्र में किया था जानलेवा हमला

  3. जानलेवा हमले सहित कई आपराधिक मामलों में वांछित।

संवाद सहयोगी, लोनी। अंकुर विहार थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जेल में बंद कुख्यात दीपक अगरौला गिरोह के बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर, कारतूस व कार बरामद की है।

पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित पर विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। अंकुर विहार क्षेत्र में बदमाश ने जानलेवा हमला किया था।

एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि स्वाट टीम बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि अंकुर विहार थाना से जानलेवा हमले का वांछित अपराधी किसी घटना को अंजाम देने वाला है। इसके बाद संयुक्त पुलिस टीम गांव गढ़ी कटैया कट के निकट चेकिंग करने लगी।

टीम ने एक स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया। लेकिन वह रुकने की बजाए तेजी कार दौड़ाते हुए भागने का प्रयास करने लगा। तभी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने कार सवार को घेरा तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो आरोपित के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक रिवाल्वर, तीन कारतूस और एक कार बरामद हुई।

पकड़ा गया बदमाश गौतमबुद्ध नगर के कनारसी का संजीत है। वह मंडोली जेल में बंद कुख्यात बदमाश दीपक अगरौला गिरोह का सक्रिय सदस्य है और उसके खिलाफ गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद में हत्या के प्रयास समेत आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।