विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चिराग त्यागी हत्याकांड में नया खुलासा, हत्या के दिन पैरा एथलीट के खाते से निकाले गए थे लाखों रुपये

Updated: Wed, 01 Jul 2026 08:14 AM (IST)

पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड में नया मोड़ आया है। उनके पिता ने हत्यारे यश खटीक और बैंककर्मियों पर मिलीभगत कर हत्या के दिन खाते से पौने पांच लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है।

पैरा एथलीट चिराग त्यागी (फाइल फोटो)

पैरा एथलीट चिराग त्यागी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चिराग त्यागी के पिता ने लगाए बैंक धोखाधड़ी के आरोप।

  2. हत्या के दिन खाते से पौने पांच लाख रुपये निकाले गए।

  3. हत्यारे यश खटीक और बैंककर्मियों पर मिलीभगत का आरोप।

संवाद सहयोगी, मुरादनगर (गाजियाबाद)। पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या के मामले में नई जानकारी सामने आई है। चिराग के पिता ने आरोप लगाया है कि हत्या के दिन उसके खाते से पौने पांच लाख रुपये निकाले गए थे।

पैरा एथलीट के पिता ने हत्यारे यश खटीक और बैंक कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बसंतपुर सैंथली गांव के रहने वाले पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

30 मई को निकाले गए थे तीन लाख रुपये 

चिराग की हत्या के मामले मे पुलिस आरोपित यश खटीक और गगन को गिरफ्तार कर चुकी है। सोमवार को मृतक के पिता ने मनोज त्यागी ने आरोप लगाया कि चिराग की हत्या से एक दिन पहले उसके खाते में से 50 हजार और हत्या के दिन 30 मई को तीन लाख रुपये निकाले गए थे। सारी रकम हत्यारे यश खटीक ने निकाली थी।

इस संबंध में आरोपित की बैंक कर्मियों के साथ मिलीभगत थी। उन्होनें रकम निकाले जाने की तारीखों के सीसीटीवी फुटेज दिखाए जाने की मांग करते हुए थाने में शिकायत की। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए यश खटीक और अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसीपी मसूरी का कहना है कि चिराग के पिता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- चिराग त्यागी हत्याकांड: CBI जांच और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन, महापंचायत की चेतावनी

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: चिराग त्यागी के हत्यारों के एनकाउंटर की मांग, इंसाफ दिलाने के लिए परिवार ने दिया धरना