एमएमजी अस्पताल पहुंचे अपर निदेशक: न चला हेल्थ ATM, न मिला एक्सपायरी दवाओं का रजिस्टर; स्टाफ को फटकार
मेरठ मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. मनोज सेन ने गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल का निरीक्षण किया, जहां ब्लड बैंक का हेल्थ एटीएम नहीं चला और ...और पढ़ें
HighLights
अपर निदेशक डॉ. मनोज सेन ने एमएमजी अस्पताल का निरीक्षण किया।
ब्लड बैंक में हेल्थ एटीएम मशीन चालू नहीं मिली।
दवाओं की ट्रे में एक्सपायरी दवाएं मिलने पर स्टाफ को फटकार।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मेरठ मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. मनोज सेन ने जिला एमएमजी अस्पताल का शुक्रवार को निरीक्षण किया।
इस दौरान ब्लड बैंक में स्थापित हेल्थ एटीएम मशीन को चलवाकर देखा तो पांच मिनट तक मशीन नहीं चली। सीएमएस बोलते रहे कि यह चालू हो और अपर निदेशक बोले कि चलवाकर दिखाओ।
इस संबंध में अपर निदेशक ने ब्लड बैंक के प्रभारी और सीएमएस के प्रति नाराजगी जाहिर की और मशीन को नियमित चालू रखने के निर्देश दिए। अपर निदेशक ने वर्षा के चलते छत गिरने वाले वार्डो का भी जायजा लिया।
डेंगू वार्ड का भी किया दौरा
ओपीडी और इमरजेंसी का जायजा लेने के बाद सौ बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण में देरी को लेकर पूरी जानकारी हासिल की। इसका निर्माण कार्य 31 जुलाई तक पूरा किया जाना प्रस्तावित है। डेंगू वार्ड में मरीजों का हाल जाना।
इसके बाद दवाओं की ट्रे का निरीक्षण करने पर ट्रे में एक साल आगे एक्सपायरी डेट की दवाएं रखी हुई मिलने पर संबंधित को कड़ी फटकार लगाई। मांगने पर एक्सपायरी दवाओं का रजिस्टर भी स्टाफ नर्स नहीं दिखा पाई।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के जिला MMG अस्पताल की एक्स-रे गैलरी में छत से गिरा प्लास्टर, मरीजों में दहशत
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल में बवाल, मरीज की पत्नी ने नर्सों को पीटा; वजह कर देगी हैरान