गाजियाबाद में 150 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने पिता को गोलियों से भूना, 8 साल पहले छोटे भाई की भी जान लेने की थी कोशिश
गाजियाबाद के मोदीनगर में एक बेटे ने अपने पिता हरिओम की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। ...और पढ़ें
HighLights
बेटे ने पिता हरिओम को पिस्टल से गोली मारी।
घटना गाजियाबाद के मोदीनगर के बुदाना गांव की।
जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद)। मोदीनगर के गांव बुदाना में संपत्ति नाम ना करने पर बेटे निखिल नेहरा ने बुधवार देर रात पिस्टल से गोली मारकर पिता हरिओम नेहरा की हत्या कर दी।
वह पिता की करीब 150 करोड़ की संपत्ति को अपने नाम पर करने के लिए लगातार दबाव बनाता था। इसको लेकर आए दिन घर में कलह होती थी।
2018 में छोटे भाई को भी मारी थी गोली
आरोपित ने साल 2018 में छोटे भाई नीशू नेहरा की भी जान लेने की कोशिश की थी। उसने नीशू को गोली मारी थी, जोकि पेट में लगी थी। हालांकि, नीशू की जान बच गई थी। उस समय कोई मुकदमा नहीं हुआ था।
वहीं, बुधवार रात करीब 10 बजे निखिल नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। पिता हरिओम गेट पर ही खड़े थे। उन्होंने निखिल को टोका तो दोनों में संपत्ति नाम कराने को लेकर फिर विवाद हो गया।

आरोपित निखिल पिता के साथ।
शोर सुनकर हरिओम की पत्नी मीनाक्षी व बेटा नीशू आाए और उन्हें समझाने लगे, लेकिन निखिल गुस्से में था। उसने पिस्टल से हरिओम पर ताबड़तोड़ सात राउंड फायर किये और फरार हो गया। हरिओम को चार गोली सिर, सीने व गले में लगी।
छोटा बेटा और पत्नी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के आला अधिकारियों ने स्वजन से जानकारी जुटाई। मीनाक्षी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। निखिल फरार है।
संपत्ति के थे तीन बंटवारे, दो दुकान व 25 बीघा पर है निखिल का हिस्सा
हरिओम के नाम पर दादा लाई संपत्ति में 75 बीघा जमीन, छह दुकानें व कांप्लेक्स के पीछे की कुछ जमीन थी। विवाद ना हो इसलिए हरिओम ने मौखिक रूप से इस संपत्ति के तीन हिस्से किये थे। जिसमें 25 बीघा जमीन व दों दुकाने निखिल को दी गई थी। बाकी छोटे बेटे नीशू व खुद के पास रखी।

आरोपित निखिल। जागरण
हरिओम ने बैनामा किसी के नाम किया था लेकिन, निखिल इससे खुश नहीं था। वह खुद को घर का बड़ा बेटा बताकर पूरी संपत्ति अपने नाम पर करने के लिए बोलता था। हरिओम को डर था कि निखिल बैनामा होते ही संपत्ति को बेच देगा।
खबरें और भी
कुछ समय पहले ही हरिओम ने बुदाना रोड पर पांच बीघा जमीन खरीदी थी, जिसपर वह बैक्वेट हॉल बनाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन निखिल यहां कालोनी शुरू कराने की बात पर अड़ा था। इसको लेकर भी घर में विवाद चल रहा था।