यूपी सरकार की कार्रवाई: एका नगर पंचायत अध्यक्ष माया देवी पद से बर्खास्त, आयु छिपाने का आरोप
भाजपा की एका नगर पंचायत अध्यक्ष माया देवी को नामांकन के समय आयु छिपाने के आरोप में पद से हटा दिया गया है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद शासन ने यह कार् ...और पढ़ें

एका नगर पंचायत अध्यक्ष माया देवी।
HighLights
एका नगर पंचायत अध्यक्ष माया देवी पद से हटाई गईं।
नामांकन के समय आयु छिपाने का आरोप सिद्ध हुआ।
उच्च न्यायालय के आदेश पर शासन ने कार्रवाई की।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। एका नगर पंचायत अध्यक्ष माया देवी को शासन ने पद से हटा दिया है। वह भाजपा से लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुईं थीं। उन पर पहली बार निर्वाचन के बाद दूसरे पक्ष ने नामांकन के समय आयु छिपाने का आरोप लगाया था। मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा था, जिसमें उन पर आयु छुपाने की पुष्टि हुई थी। उनकी आयु 30 वर्ष से नौ महीने कम पाई गई।
आयु को लेकर उच्च न्यायालय पहुंचा था मामला
नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 30 वर्ष होनी चाहिए, लेकिन 10 नवंबर 2017 को नामांकन पत्र जमा करते समय उनकी आयु 29 वर्ष तीन माह थी। इसका निर्धारिण उनकी हाई स्कूल की अंकतालिका के आधार पर हुआ। जिसे उन्होंने नामांकन के समय नहीं लगाया था। न्यायालय के आदेश पर शासन ने कार्रवाई की है।
एसडीएम जसराना को सौंपी जिम्मेदारी
इसके बाद डीएम ने नगर पंचायत के कार्यों का संचालन करने के लिए एसडीएम जसराना को जिम्मेदारी सौंपी दी है। सोमवार दोपहर एक बजे एसडीएम ने कार्यालय जाकर चार्ज संभाल लिया।
यह भी पढ़ें- फूल-मालाएं, खुली जीप और ढोल-नगाड़े ... सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने के आरोपितों का स्वागत
यह भी पढ़ें- मथुरा की कशिश चौधरी की कामयाबी की कहानी: सीएपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट, अब IAS बनना है टारगेट