Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तीन करोड़ की पहली किस्त जारी... यूपी में जायमई माता मंदिर सहित 3 धर्मस्थलों की 4.73 Cr₹ से बदलेगी सूरत

    Updated: Sun, 16 Nov 2025 02:16 PM (IST)

    शासन के आदेश पर सिरसागंज के तीन प्राचीन धर्मस्थलों-जायमई माता मंदिर, रामकंठ आश्रम और रामकृष्ण धाम मंदिर का विकास किया जाएगा। पर्यटन मंत्री के प्रयासों ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    संवाद सहयोगी, जागरण सिरसागंज। शासन के आदेश पर जिले के प्राचीन धार्मिक और पुरातात्विक स्थलों का विकास कराया जा रहा है। इसी के तहत पर्यटन मंत्री ठा. जयवीर सिंह के प्रयासों से जायमई माता मंदिर, रामकंठ आश्रम, रामकृष्ण धाम मंदिर पर विकास कार्य कराने की मंजूरी मिली है। इसमें 4.73 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। पहली किस्त के रूप में तीन करोड़ की धनराशि जारी की गई है।

     

    पहली किस्त के रूप में तीन करोड़ की धनराशि जारी


    पर्यटन मंत्री के प्रतिनिधि एवं जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि दो करोड़ से माता मंदिर जायमई, 1.63 करोड़ से रामकंठ आश्रम चिरहुली, 1.10 करोड़ से रामकृष्ण धाम मंदिर (गंगा सागर गरियारी) नगला पीरिया का सुंदरीकरण एवं विकास कार्य कराया जाएगा। मंदिरों में बहुद्देशीय हाल, शौचालय, आंतरिक फ्लोरिंग, पर्यटक आश्रय, पार्क का विकास, स्टोन बैंच, साइनेज, म्यूरल वाल का कार्य होगा।