Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद: परिवार के साथ कांवड़ लेकर आए सपा विधायक सर्वेश यादव, व्यवस्थाएं देखकर जताई खुशी

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 09:50 PM (GMT+05:30)

    सपा विधायक सर्वेश यादव अपने परिवार के साथ कांवड़ यात्रा पर निकले और सोरों से 11 कांवड़ उठाकर बटेश्वर में भगवान शिव का अभिषेक किया। ...और पढ़ें

    सिरसागंज के सपा विधायक सर्वेश यादव (दाएं) अपनी पत्नी रामबेटी यादव (बाएं) के साथ कांवड़ ले जाते हुए

    सिरसागंज के सपा विधायक सर्वेश यादव (दाएं) अपनी पत्नी रामबेटी यादव (बाएं) के साथ कांवड़ ले जाते हुए

    HighLights

    1. सपा विधायक सर्वेश यादव ने परिवार संग की कांवड़ यात्रा।

    2. सोरों से 11 कांवड़ उठाकर बटेश्वर में किया शिव अभिषेक।

    3. कांवड़ यात्रा की पुलिस व्यवस्था और इंतजामों की सराहना की।

    संवाद सूत्र, फिरोजाबाद। कांवड़ यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन की चौक-चौबंद व्यवस्थाओं ने सपा विधायक को भी कांवड़ लाने के लिए प्रेरित कर दिया। सिरसागंज विधायक और उनके परिवार के लोगों ने सोरों से 11 कांवड़ उठाईं और पैदल यात्रा करते हुए रात में बटेश्वर जाकर भगवान शिव का अभिषेक किया।

    विधायक ने कांवड़ मार्ग में पुलिस व्यवस्था पर खुशी जताई। 30 जुलाई को सावन की शुरूआत से ही कांवड़ यात्राएं शुरू हो गई थीं। योगी सरकार इस यात्रा को लेकर बहुत संवेदनशील है। कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पूरा अमला जुटा है। इससे कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है।

    वे लोग भी कांवड़ ला रहे हैं, जो पहले पारंपरिक रूप से नहीं लाते थे। इसी कड़ी में सिरसागंज से सपा विधायक सर्वेश यादव भी पत्नी रामबेटी और परिवार के अन्य सदस्याें के साथ शनिवार शाम सोरों पहुंचे। सुबह वहां से 11 कांवड़ उठाईं और जसराना, शिकोहाबाद होते हुए बटेश्वर तक गए। शाम चार बजे एटा चौराहे पर उन्हें कांवड़ ले जाते देख लोग चौंक गए।

    ये किसी मनोकामना के लिए नहीं बल्कि भगवान को प्रसन्न करने के लिए है: विधायक

    कांवड़ किस मनोकामना के साथ उठाई है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले लखनऊ से लौटते समय जगह-जगह पुलिस फोर्स देख परिवार के लोगों को उत्सुकता हुई। हमने उन्हें बताया कि ये व्यवस्था कांवड़ यात्रा के लिए है। इसके बाद सभी का विचार बना कि हमें भी कांवड़ लानी चाहिए।

    खबरें और भी

    ये किसी मनोकामना के लिए नहीं बल्कि भगवान को प्रसन्न करने के लिए है। व्यवस्थाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस की व्यवस्था बहुत बेहतर है। कांवड़ियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वाहन के निकलने के लिए भी रूट डायवर्जन किया गया है।

    सोरों से बटेश्वर तक कहीं अव्यवस्था नहीं दिखी। कुछ लोगों द्वारा कांवड़ यात्रा के नाम पर हुड़दंग होने के आरोपों के सवाल पर कहा कि ये गलत है। कांवड़ यात्रा परंपरा का हिस्सा है। डाक कांवड़ लाने वाले युवा दौड़ते हुए जाते हैं तो उनसे कुछ त्रुटि हो जाती है, लेकिन उनकी भावना गलत नहीं होती। इसे हड़दंग नहीं कहेंगे।

    हर जगह सुरक्षा और मेडिकल की व्यवस्था है। आमजन भी कांवड़ियों की सेवा में लगे हैं। जगह-जगह अपनी सामर्थ्य के अनुसार नाश्ते, पानी, भोजन और आराम करने की व्यवस्था कर रखी है।

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में कूलर के टब में डूबने से तीन साल की बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम