जस्सी गिल और रुचिका जांगिड़ के गानों पर झूमे दर्शक, तीज महोत्सव में पंजाबी व हरियाणवी कलाकारों ने बिखेरा जलवा
सिरसागंज में जन सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित तीज महोत्सव में पंजाबी गायक जस्सी गिल, बब्बल राय और हरियाणवी कलाकार रुचिका जांगिड़ ने शानदार प्रस्तुतिय ...और पढ़ें

जस्सी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। जन सांस्कृतिक परिषद द्वारा बस स्टैंड के समीप आयोजित मेला तीज महोत्सव में शुक्रवार, शनिवार रात पंजाबी व हरियाणवी कलाकारों ने अपनी गायकी का जलवा बिखेरा। कलाकारों को देखने और उनके गानों को सुनने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यक्रम स्थल के आसपास रहने वाले लोग अपने घरों की छतों पर थिरकते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस फोर्स की तैनाती थी।
देर रात तक डटे रहे दर्शक, कलाकारों के सुर में सुर मिलाए
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष इं. अतुल प्रताप सिंह ने किया। जैसे ही मशहूर पंजाबी सिंगर जस्सी गिल और बब्बल राय स्टेज पर पहुंचे, पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। जस्सी गिल ने कार्यक्रम की शुरुआत- बापू जमींदार... गाने से की। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक गई गाने सुनाए। श्रोता भी सुर में सुर मिलाते नजर आए। इसके बाद दोनों ने मिलकर कई गानों पर प्रस्तुतियां दी।
तीज महोत्सव में पंजाबी व हरियाणवी कलाकारों ने बिखेरा जलवा
शनिवार रात हरियाणवी सिंगर व डांसर रूचिका जांगड ने अपने गानों से जलवा बिखेरा। उन्होंने अपने प्रसिद्ध गाने- लाओ मेरो बालम फार्चूनर... से की। उनके गानों को सुन कर सभी लोग थिरकने पर विवश हो गए। रूचिका जांगड़ के गानों पर महिलाएं भी थिरकती नजर आईं। पंजाबी व हरियाणवी सितारों को देखने के लिए कार्यक्रम स्थल खचाखच भरा था। आसपास के घरों की छतों पर भी लोग आनंद ले रहे थे।
भीड़ प्रबंधन के लिए सीओ अनिवेष कुमार व थाना प्रभारी वैभव कुमार व्यवस्थाओं को संभाल रहे थे। मौके पर पालिका चेयरमैन रंजना सिंह, समाजसेवी डा. गुरूदत्त सिंह, परिषद के अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रबंधक अंशुल खंडेलवाल, ज्ञानेंद्र सिंह पप्पू, नितिन सिंह, महेश गर्ग, शिवम गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।