फिरोजाबाद में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा, मंत्री जयवीर सिंह ने 7.41 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण
सरकार धार्मिक विरासत को आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर वैश्विक पर्यटन केंद्र बना रही है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यह पहल उत्तर प्रदेश को धार्मिक पर्यट ...और पढ़ें

7.41 करोड़ की परियोजनाओं का मंत्री जयवीर सिंह ने किया लोकार्पण।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, सिरसागंज। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने गांव सैनावली में विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं का रविवार दोपहर लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं पर कुल 7.41 करोड़ रुपये व्यय किए गए। परियोजनाओं से क्षेत्र में पर्यटन को नई गति मिलेगी।
बोले पर्यटन मंत्री- फिरोजाबाद में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
मंत्री जयवीर सिंह ने 4.53 करोड़ रुपये की लागत से प्राचीन पंचवटी मंदिर सैनावली, 1.54 करोड़ रुपये की लागत से प्राचीन शिव मंदिर पैगू तथा 1.34 करोड़ रुपये की लागत से प्राचीन शिव मंदिर करहरा में कराए गए पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया।
प्रमुख धार्मिक स्थलों को वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में कर रहे हैं विकसित
इस मौके पर उन्हाेंने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए उन्हें आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। अयोध्या, काशी, मथुरा, चित्रकूट, नैमिषारण्य जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों को वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे देश-विदेश के पर्यटक उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
यूपी को धार्मिक पर्यटन हब के रूप में विकसित करने का काम तेज
मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल पर्यटन स्थलों का सुंदरीकरण करना ही नहीं, बल्कि वहां स्वच्छता, पीने के पानी, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना भी है। इससे पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
खबरें और भी
मंत्री जयवीर सिंह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को धार्मिक पर्यटन हब के रूप में विकसित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इससे प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूती मिलेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कही ये बात
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के नेतृत्व में फिरोजाबाद में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के पहुंच रही हैं। कार्यक्रम में राजीव यादव बाले, राघवेंद्र सिंह, प्रधान श्वेता संदीप सेंगर, पूर्व प्रधान राजीव सिंह, अवनेंद्र सिंह, अमित सिंह, पुनीत सिंह, अंशु सिंह, बिंदु सिंह, अमित कुमार, गौरव कुमार आदि लोग उपस्थित थे ।