यूपी के इस जिले में सड़क चौड़ीकरण की तैयारी, 17 करोड़ की लागत से कई मार्गों का होगा सुदृढ़ीकरण
फिरोजाबाद में आधा दर्जन मार्गों की मरम्मत के लिए 94.95 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के पत्र के बाद शासन ने बजट जारी किया। इन मा ...और पढ़ें

HighLights
फिरोजाबाद में सड़कों की मरम्मत के लिए बजट जारी
टूंडला में सड़क का चौड़ीकरण होगा
यात्रियों को मिलेगी आवागमन में सुविधा
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन बदहाल मार्गों की मरम्मत 94.95 लाख रुपये से होगी। इसके लिए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा था। शासन से स्वीकृति मिलने के साथ बजट भी निर्धारित कर दिया गया है। इन मार्गाें पर आबादी वाले स्थानों पर सीसी कार्य भी कराया जाएगा।
पर्यटन मंत्री के प्रतिनिधि एवं जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने बताया भारौल सिरौलिया मार्ग से नगला कोठी मार्ग की मरम्मत पर 21.13 लाख, पैगू चंद्रपुरा मार्ग से सराय लुकमान मार्ग पर 9.16, मैनपुरी-सिरसागंज मार्ग से नगला राही मार्ग पर 10.85, राष्ट्रीय राजमार्ग-2 से सैंदलपुर मार्ग पर 13.76 लाख, राष्ट्रीय राजमार्ग-2 से शेखूपुर मार्ग पर 10.20, गलपुरा रेलवे फाटक भदान मार्ग की मरम्मत पर 29.35 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके बाद आमजन को काफी राहत मिलेगी। साथ ही दुर्घटनाओं में कमी आएगी। कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी है।
दो सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को मिली वित्तीय स्वीकृति
टूंडला: नारखी ब्लाक मुख्यालय से बरतरा और नगला सिंघी क्षेत्र में यमुना घाट से भीकनपुर होते हुए नियामतपुर तक सड़क मार्ग का 17 करोड़ से चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। शासन ने इसके लिए वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है।
नारखी ब्लाक मुख्यालय से बरतरा की लंबाई 5.730 किलोमीटर है।
इसके लिए 7.16 करोड़ रुपये धनराशि स्वीकृत की गई है। वहीं यमुना घाट से भीकनपुर होते हुए नियामतपुर तक 6.40 किमी लंबे मार्ग पर 9.83 करोड़ रुपये से काम होगा। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति रेलवे के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने बताया कि इससे पूर्व पचोखरा-नारखी-बछगांव मार्ग का सात मीटर चौड़ीकरण कार्य पिछले वर्ष ही पूर्ण हो चुका है।
खबरें और भी
अब बरतरा तक सड़क चौड़ी होने से यह मार्ग फिरोजाबाद-कोटला मार्ग से जुड़ जाएगा, जिससे स्थानीय जनता एवं रेल यात्रियों को टूंडला रेलवे स्टेशन तक आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। समिति सदस्य ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधायक प्रेमपाल धनगर का आभार व्यक्त किया है।