Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'चलो दिल्ली'...भाजपा विधायक के घर के पास पोस्टर चस्पा, फिरोजाबाद पुलिस सीसीटीवी से लगा रही सुराग

    By Rajneesh Kumar Mishra Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 23 Jul 2026 09:12 PM (IST)

    फिरोजाबाद में नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में 'दिल्ली चलो' संदेश वाले पोस्टर चस्पा किए गए। भाजपा विधायक के घर के प ...और पढ़ें

    पोस्टर चिपकाने वाले की तलाश में जुटी पुलिस टीम।

    पोस्टर चिपकाने वाले की तलाश में जुटी पुलिस टीम।

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर युवाओं द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के समर्थंन में बुधवार रात आर्यनगर, गांधी पार्क और अटल पार्क में दिल्ली चलो के संदेश वाले पोस्टर चस्पा कर दिए गए। इसकी जानकारी गुरुवार सुबह पुलिस को हुई तो खलबली मच गई।

    आर्यनगर मोहल्ले में भाजपा विधायक के घर के पास पोस्टर चस्पा होने की खबर पर सीओ सिटी आसपास के थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने पोस्टर हटवा कर क्षेत्र में गश्त किया। पोस्टर चस्पा किए गए स्थानों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के साथ डीवीआर को कब्जे लेकर शरारती तत्वों की पहचान में पुलिस लगी है

    जंतर-मंतर पर चल रहे युवाओं के प्रदर्शन के समर्थन में पोस्टर चस्पा कर दिए गए। आर्यनगर में नगर विधायक मनीष असीजा के घर के पास भी पोस्टर चस्पा किए गए थे। हालांकि वह यहां रहते नहीं हैं। सुबह टहलने निकले लोगों ने जगह-जगह यह पोस्टर चस्पा देखा। यह खबर थाना उत्तर पुलिस को दी गई। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। चस्पा किए गए पोस्टर को हटवाया।

    आसपास के लोगों से इस संबंध में पूछताछ की लेकिन कोई कुछ नहीं बता पाया। इसके बाद पुलिस ने पोस्टर चस्पा किए गए स्थान के आने-जाने के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र में पैदल गश्त भी किया

    खबरें और भी

    वहीं लोगों में पोस्टर चस्पा किए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चा रही। वहीं पुलिस अधिकारी मामले में कुछ बोल नहीं रहे हैं। सीओ सिटी ने बताया कि चस्पा करने वालों की पहचान की जा रही है।

    सपा और कांग्रेस के कई नेता दूसरे दिन भी रहे नजरबंद

    सपा और कांग्रेस के कई नेता गुरुवार को दूसरे दिन भी घरों में नजरबंद रहे। मंगलवार रात सुभाष तिराहा और जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन के बाद जिला और पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। वहीं टूंडला टोल प्लाजा पर काफी पुलिस फोर्स तैनात है, जो वाहनों की जांच करने के बाद ही लोगों को आगे जाने दे रही है।

    नई दिल्ली में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के निकट धरने पर बैठे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसके विरोध में सपा नेताओं ने रात आठ बजे सुभाष तिराहा और जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया था।