Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश रामजीत गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 08:27 AM (IST)

    फिरोजाबाद में दक्षिण पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश रामजीत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। महिला से पाजेब लूटने के आरोपी रामजीत के पैर में गोली ल ...और पढ़ें

    फिरोजाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश रामजीत मुठभेड़ में गिरफ्तार।

    फिरोजाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश रामजीत मुठभेड़ में गिरफ्तार।

    HighLights

    1. फिरोजाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

    2. पुलिस मुठभेड़ में बदमाश रामजीत के पैर में लगी गोली

    3. महिला से पाजेब लूटने का आरोपी था रामजीत

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने लूट के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

    रामजीत निवासी बिजलीघर झील की पुलिया, गली नंबर दो, न्यू रामगढ़ पर महिला पर जानलेवा हमला कर पाजेब लूटने का आरोप है। छह अगस्त की रात करीब एक बजे बरामदे में सो रही महिला पर सिलबट्टे से हमला कर पाजेब लूट ली गई थी। मामले में थाना दक्षिण में मुकदमा दर्ज किया गया था।

    25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली

    घटना के बाद पुलिस की दो टीमें आरोपित की तलाश में जुटी थीं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपित तक पहुंची। शनिवार रात पुलिस टीम ने टीएल तिराहा के पास दबिश दी। टीम को देखते ही रामजीत ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पाजेब और तमंचा बरामद किया है।रामजीत के खिलाफ चोरी, लूट, हथियार रखने और अन्य अपराधों से संबंधित आठ मुकदमे दर्ज हैं।

    यह भी पढ़ें- बच्ची से दुष्कर्म-हत्या का आरोपी 50 हजार का इनामी मोनू ढेर, बुलंदशहर में हुई पुलिस मुठभेड़

    यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में मानसून कमजोर! लखनऊ और पूर्वी जिलों में बढ़ेगी उमस, सोनभद्र-झांसी सहित 45 जगह बूंदाबांदी

    खबरें और भी