ऑनलाइन गेम से 1 लाख रु कमाने का टास्क: 9वीं का छात्र निकला ग्वालियर, इंस्टा की लोकेशन से मथुरा से बरामद
फिरोजाबाद का 13 वर्षीय किशोर ऑनलाइन गेम से पैसे जीतने ग्वालियर जा रहा था। पुलिस ने इंस्टाग्राम लोकेशन की मदद से उसे मथुरा बस अड्डे से बरामद कर लिया।

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
13 वर्षीय किशोर ऑनलाइन गेम से पैसे कमाने निकला
ग्वालियर में प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहा था
पुलिस ने इंस्टाग्राम लोकेशन से मथुरा से बरामद किया
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। ऑनलाइन गेम में एक लाख रुपये जीतकर विधवा मां की मदद करने के लिए आठवीं का छात्र अकेला घर से निकल गया। उसे ग्वालियर जाना था, लेकिन वह इंदौर पहुंच गया। वहां से ग्वालियर जाते समय दक्षिण पुलिस ने उसे मथुरा से सकुशल बरामद कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि गेम में उसे एक टास्क मिला था। जिसे पूरा करने के लिए वह घर से निकला था।
थाना दक्षिण में एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय आठवीं का छात्र दो भाइयों में बड़ा है। तीन वर्ष पूर्व पिता की बीमारी मृत्यु के बाद मां चूड़ी का काम करके परिवार का भरण पोषण करती हैं। छात्र को मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने की आदत है। इसी दौरान उसे आनलाइन गेम में ग्वालियर में जाकर एक टास्क पूरा करने के लिए कहा गया। उसमें जीतने पर उसे एक लाख रुपये मिलने थे।
इस पर वह एक अक्टूबर की शाम पांच बजे घर से बैग लेकर कोचिंग के लिए निकला। रात नौ बजे तक घर नहीं पहुंचा तो मां खोजबीन करने लगी। पता न चलने पर थाना दक्षिण पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने आसपास के दो सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
इसमें छात्र अकेले बैग लिए हुए जैन मंदिर के पास पिकअप वाहन में बैठकर आगरा की ओर जाते हुए दिखा था। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया, लेकिन फोन बंद था। चार अक्टूबर की सुबह रात उसने इंस्टाग्राम खोला तो उसकी लोकेशन मथुरा बस अड्डे पर मिली। पुलिस टीम मथुरा बस अड्डे पर पहुंची तो बस जा चुकी थी। इस पर चालक और परिचालक के नंबर पर संपर्क कर बस को हाईवे पर फरह के पास रोककर बीच रास्ते से छह सकुशल बरामद कर लिया। बेटे के सकुशल बरामद होने से मुरझाई मां की आंखों से आंसू बहने लगे।
ग्वालियर का रास्ता भटककर आगरा से पहुंच गया इंदौर
इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घर से निकलने के बाद छात्र मैक्स पिकअप से गुरुवार रात में आगरा पहुंचा। वहां से बस में बैठकर ग्वालियर की जगह इंदौर पहुंच गया। इसके बाद वह लौटकर मथुरा पहुंचा। वहां से फिर से बस द्वारा ग्वालियर जा रहा था। तभी उसे बरामद कर लिया।
यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: आगे भाग रही थी पत्नी, पीछे से फायरिंग कर रहा था पति... रिश्तों में शक के चलते जानलेना हमला
कांच फैक्ट्री के मैनेजर पर जताया था शक
छात्र की मां ने पुलिस को बताया था कि उसके छोटे बेटे का स्कूल में एक बच्चे से विवाद हो गया था। बच्चे के पिता कांच फैक्ट्री के मैनेजर हैं। उसने मैनेजर पर शक जताते हुए अपहरण की तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज में किशोर अकेले जाते दिखा था।
