विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत, सदमे में जिगरी दोस्त ने भी तोड़ा दम

Updated: Thu, 09 Apr 2026 05:30 AM (IST)

फतेहपुर में एक स्कूल बस ने साइकिल सवार छात्र आयुष को टक्कर मार दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की खबर सुनकर आयुष के जिगरी दोस्त हमजा मंसूरी की भी सदमे से मौत हो गई।

दिवंगत हमजा मंसूरी और आयुष की फाइल फोटो

दिवंगत हमजा मंसूरी और आयुष की फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, जागरण, फतेहपुर। खखरेड़ू-दामपुर मार्ग पर बैरी-चकीया गांव के मध्य बुधवार सुबह साढ़े सात बजे 50 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से प्राइवेट स्कूल की बस ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी। जिससे छात्र साइकिल समेत बस के नीचे फंसकर करीब 200 मीटर तक घिसटते चला गया और छात्र की मौत हो गई।

इसी बीच पीछे आ रहे बाइक सवार ने बस को रोकवाना चाहा तो चालक ने उसे भी टक्कर माकर घायल हो गया। उधर दिवंगत छात्र के साथ पढ़ने वाले दोस्त को हादसे की जानकारी हुई ..तो सदमे में उसकी मौत हो गई।

74638861

हादसे से गुस्साए स्वजन व ग्रामीणों ने चालक को पकड़ने की मांग को लेकर शव नहीं उठने दिया और जाम लगा दिया। सीओ से नोंकझोक व झड़प भी हुई। पुलिस के बस समेत चालक को हिरासत में लेने पर चार घंटे बाद दोपहर 12 बजे जाम खुल सका। पुलिस ने लापरवाही पूर्वक हादसा करने पर चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

खखरेडू थाना क्षेत्र के बैरी गांव में रहने वाले किसान शंकरलाल का 13 वर्षीय पुत्र आयुष, खखरेड़ू कस्बा के सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। प्रतिदिन की तरह ही आयुष सुबह साढ़े सात बजेे घर से साइकिल लेकर स्कूल के लिए निकला था।

बैरी व चकीया गांव के मध्य रफ्तार में सामने से आ रही साधूशरण सिंह इंटर कॉलेज की बस ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मारी। साइकिल समेत छात्र को बस में फंसा देख पीछे चल रहे बाइक सवार 20 वर्षीय शिवम उर्फ शालू यादव निवासी बरएपुर ने बस रोकना चाहा तो चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें उक्त बाइक सवार भी घायल हो गया।

74638966

खखरेड़ू कस्बा के वार्ड दो गांधी नगर निवासी किराना दुकानदार शुतुबअली के 13 वर्षीय पुत्र हमजा मंसूरी को जिगरी दोस्त आयुष की हादसे में मौत की जानकारी मिली तो वह साइकिल लेकर मौके पर पहुंच गया। कक्षा एक से आठ तक साथ में पढ़ने वाला हमजा दोस्त की मौत देखकर इतना दुखी हो गया कि घर आकर एक कमरे में गुमशुम बैठ गया।

सुबह 10 बजे करीब एक कमरे में स्वजन ने हमजा को मृत देखा तो चीख-पुकार मच गई। पिता शुतुबअली ने कहा कि हमजा पहले से बीमार रहता था, सुबह अपने करीबी दोस्त की मौत सुनी तो मना करने के बाद भी मौके पर गया और फिर यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया। स्वजन ने हमजा के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

जांच में चालक की मिली गलती

एआरटीओ प्रवर्तन प्रतीक मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर जांच किया तो बस का फिटनेस, इंश्योरेंस समेत अन्य दस्तावेज सही पाए गये। एआरटीओ ने बताया कि बस की रफ्तार लगभग पचास किलोमीटर प्रति घंटा की थी। चालक की गलती मिलने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है, जांच के बाद लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

एसपी बोले, चालक की लापरवाही

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दुखद घटना हुई है। सूचना पर पुलिस तुरंत पहुंचकर बस समेत चालक को पकड़ लिया है। एआरटीओ टीम ने आकर जांच की तो बस का इंश्योरेंस, फिटनेस फिट था।

चालक की लापरवाही सामने आई है जिस पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। दिवंगत का दोस्त पहले बीमार था, जिसको दोस्त की मौत पर सदमा लग जाने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में भीषण हादसा: शादी समारोह से लौट रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पिता-पुत्री की मौत