विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूल्हे ने कही ऐसी बात, दुल्हन ने घबराकर फौरन शादी से कर दिया इनकार; बैरंग लौटी बरात

Updated: Fri, 12 Jul 2024 08:55 PM (IST)

दुल्हन सजने ब्यूटी पार्लर गई। दुल्हन के वापस लौटने पर वधू पक्ष ने वर पक्ष से ब्यूटी पार्लर में आया खर्च देने को कहा। जिस पर वर पक्ष ने खर्च देने से इन ...और पढ़ें

दुल्हन के शादी से इनकार करने पर बैरंग लौट गई बरात। प्रतीकात्मक फोटो।
दुल्हन के शादी से इनकार करने पर बैरंग लौट गई बरात। प्रतीकात्मक फोटो।

जागरण संवाददाता, बिंदकी। ब्यूटी पार्लर के रुपए देने को लेकर वर व वधू पक्ष के मध्य विवाद हो गया। जिस पर दूल्हे ने विदाई बाद दुल्हन को घर ले जाकर मार डालने की धमकी दे दी। ये बात दुल्हन ने सुनी तो उसने तुरंत शादी से इनकार कर दिया। जिससे वर व वधू पक्ष में विवाद की नौबत आ गई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षों ने लेन देन कर आपस में सुलह कर ली। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई।

मलवां थाने के सत्तेपुर गांव निवासी दूल्हा जय सिंह पासवान की बरात बिंदकी कोतवाली के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति के घर आई थी। अगवानी बाद जयमाल के लिए दुल्हन सजने ब्यूटी पार्लर गई। दुल्हन के वापस लौटने पर वधू पक्ष ने वर पक्ष से ब्यूटी पार्लर में आया खर्च देने को कहा। जिस पर वर पक्ष ने खर्च देने से इंकार दिया। वहीं दूल्हे ने कहा कि वह जयमाल की रस्म नहीं करेगा।

दूल्हन ने क्यों किया शादी से इनकार? 

सीधे भांवरें डालकर दुल्हन को घर ले जाएगा जबकि वधू पक्ष जयमाल पर अड़ गया। जिससे नाराज दूल्हा जनवासे उठा और सीधे दुल्हन के घर जा पहुंचा। घर जाकर दूल्हे ने दुल्हन को धमकी दिया कि विदाई बाद उसे तीन दिन में मार डालेगा। नाराज वधू पक्ष की महिलाओं ने दूल्हे को घेर लिया। हालांकि इसी बीच दुल्हन ने शादी करने से इनकार दिया।

ये भी पढ़ें - 

प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाया घर, आधी रात को परिवारवालों ने दोनों को देखा साथ; फिर सुबह होते ही सबसे पहले किया ये काम