Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खागा में मंगेतर के सामने युवती से बदसलूकी: निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो, फिर ऑनलाइन ऐंठे पैसे; 3 आरोपी हिरासत में

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 03:41 PM (IST)

    फतेहपुर में मंगेतर के साथ जा रही युवती का अश्लील वीडियो बनाकर, उसे वायरल करने की धमकी देकर 2500 रुपये ऐंठे गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिय ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. तीन आरोपितों ने वीडियो प्रचलित की धमकी देर 2500 ऐंठे

    2. तीन आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ।

    3. एसपी बोले- दुष्कर्म निराधार, ब्लैकमेल करने का मामला

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। मंगेतर के साथ बुआ के यहां घूमने जा रही युवती को खागा क्षेत्र के नौबस्ता चौराहे के समीप तीन युवकों ने बंधक बना लिया...। इसके बाद युवकों ने निर्वस्त्र कराकर मोबाइल में अश्लील वीडियो बना लिया और इंटरनेट में प्रचलित करने की धमकी देकर मंगेतर से आनलाइन 2,500 रुपये ट्रांसफर करा लिए। युवती का आरोप है कि एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। खागा पुलिस उक्त तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

    एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया अश्लील वीडियो प्रचलित करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग की बात सामने आई है, दुष्कर्म का आरोप निराधार है। तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
    खागा कोतवाली के एक गांव में रहने वाली युवती ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में स्पष्ट किया है कि उसकी शादी थरियांव थाने के एक गांव में तय हुई है।

    बीते 24 अप्रैल को सुबह अपने मंगेतर के साथ बाइक से वह खागा क्षेत्र बुआ के यहां जा रही थी। नौबस्ता चौराहे के समीप लघुशंका के वास्ते नहर पुलिया के पास रुकी। तभी एक-एक करके तीन युवक आ गए और नाजुक अंग में हाथ लगाकर छेड़खानी करने लगे। इसकेबाद युवकों ने मंगेतर को सुबह से दोपहर तक बंधक बनाए रहे और मोबाइल से आनलाइन ढाई हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। एक युवक उसे कुछ दूर ले जाकर दुष्कर्म किया। निवस्त्र करके वीडियो बना इंटरनेट में प्रचलित करने की धमकी देकर चले गये।

    सीओ बोले, दुष्कर्म की बात संदिग्ध

    सीओ दुर्गेशदीप ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, खागा इंस्पेक्टर आरके पटेल जांच कर रहे हैं। युवक-युवती का वीडियो बनाकर उसे प्रचलित करने की धमकी देकर रुपये वसूलने का मामला प्रतीत हो रहा है। दुष्कर्म की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। बयान व जांच बाद मुकदमा दर्ज करने की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी