UP Board 12th Topper 2026: फतेहपुर में आर्या ने जिले में लहराया परचम, 92.80% अंकों के साथ बनीं टॉपर
Fatehpur UP Board Result 2026 Topper success story: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में फतेहपुर की आर्या ने 92.80% अंकों के साथ जिले में टॉप किया ह ...और पढ़ें

यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आते ही मेधावी को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते सुंदरमती इंटर कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार। जागरण
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। जागरण संवाददाता, फतेहपुर। Fatehpur UP Board Result 2026 Topper success story, Fatehpur Topper 2026: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में फतेहपुर जिले के मेधावियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिले की टॉप 10 सूची में आर्या ने 92.80% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है। उनके ठीक पीछे सचना सिंह 92.40% और तन्मय पटेल 92.20% अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। विशेष रूप से सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज, रघुवंशीपुरम का दबदबा देखने को मिला, जिसके 6 छात्रों ने जिले की शीर्ष सूची में अपनी जगह बनाई। इसके अलावा भागुमती छोटेलाल इंटर कालेज और सरस्वती विद्या मंदिर जैसे संस्थानों ने भी अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है।
कुशल चिकित्सक बनना चाहती है इंटरमीडिएट की टापर आर्या
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 92.80 प्रतिशत अंक हासिल कर आर्या ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। थरियांव-असोथर रोड स्थित भानुमति छोटेलाल इंटर कालेज की मेधावी छात्रा ने उत्कृष्ट अंक अर्जित जिले का नाम रोशन किया। मेधावी ने कहा कि वह आगे की पढ़ाई पूरी कर कुशल चिकित्सक बनना चाहती है। जिसके लिए उसने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। प्रयागराज में रहकर नीट की तैयारी कर रही है। पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा पास कर एमबीबीएस करना चाहती है।
मेधावी के पिता लवकुश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरांव में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। वहीं माता गृहणी हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक आरबी सिंह के अनुसार आर्या शुरू से ही शांत और अनुशासित छात्रा रही हैं, जो रोजाना करीब 5 घंटे पढ़ाई करती थीं। उनकी मेहनत और लगन ने ही उन्हें जिले का टापर बनाया। कहा कि हमारे विद्यालय की एक अन्य छात्रा अनन्या यादव ने इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में चौथा स्थान प्राप्त कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया है।
मेडिकल क्षेत्र में ख्याति अर्जित करेगी सचना सिंह
सरस्वती विद्या मंदिर इंका की मेधावी सचना सिंह ने जनपद की मेरिट में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में दूसरा स्थान के लिए 500 के पूर्णांक में 462 अंक कर 92.40 प्रतिशत अर्जित किए हैं। प्रतिदिन वह 12 किलोमीटर साइकिल चलाकर आती। पर्याप्त संसाधन न होने के बाद भी उसने यह सफलता अर्जित की। पिता की मृत्यु और परिवार की तंगहाली को विद्यालय ने गंभीरता से लिया। प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने छात्रा की आधी फीस माफ कर दी। साधारण किसान परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने की खुशी भी है। ऐरायां ब्लाक के काही गांव की रहने वाली मेधावी ने बताया कि किताबें खोलकर बैठ जाने में साइकिल की थकान मिट जाती है। वह चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय गुरूजनों के साथ में रेलवे से सेवानिवृत्त दादा शिव सिंह, मां गीता देवी, भाई मंजीत सिंह व बहन रचना सिंह को दिया है।
खबरें और भी
चिकित्सक बनना चाहता है शिक्षक दंपती का मेधावी बेटा तन्मय
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी तन्मय पटेल ने 92.20 हासिल किया है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के मेधावी छात्र ने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं है। कठिन परिश्रम व लगन के दम पर यह मुकाम हासिल हुआ है। उसने घर में चार से पांच घंटे की नियमित पढ़ाई की और विद्यालय में भी गुरुजनों का पूरा सहयोग मिला। साथ ही शिक्षक दंपती मां रंजना वर्मा व पिता विपिन बिहारी का पूरा मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और समय-समय पर उनके दिशा निर्देश आगे बढ़ने में संजीवनी साबित हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार ने मेधावी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल की परीक्षा में विद्यालय के होनहार छात्र अनमोल सिंह ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में चौथा स्थान प्राप्त कर मान बढ़ाया है।