Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहपुर में गुरु-शिष्य परंपरा शर्मसार: शिक्षक ने नाबालिग छात्रा की भरी मांग, फिर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने खाया जहर

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 09:10 PM (GMT+05:30)

    फतेहपुर में एक शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, जिसके बाद पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास किया। इसी बीच, एक पीएसी जवान पर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

    2. दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास।

    3. पीएसी जवान पर नौकरी का लालच देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप।

    संवाद सहयोगी, खागा (फतेहपुर)। किशुनपुर क्षेत्र एक शिक्षक ने शिक्षक शब्द की गरिमा को तार-तार कर दिया। एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने नाबालिग छात्रा की मांग भरकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। शादी से मना करने पर पीड़िता ने खुदकुशी का प्रयास किया। स्वजन की शिकायत पर पुलिस, घटना की जांच कर रही है।

    पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री तीन साल पूर्व एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी। आरोपित भी उसी विद्यालय में शिक्षक था। आरोपित ने नाबालिग पुत्री को अपनी बातों में फंसाकर उससे नजदीकियां बढ़ाई। बाद में उसने बेटी को चुपके से मोबाइल फोन दे दिया। मोबाइल फोन पर दोनों के मध्य बातचीत होती रही। आरोपित ने बेटी को मिलने के बहाने बुलाकर उसके साथ पूर्व में शारीरिक संबंध बनाए। बेटी ने जब इसका विरोध किया तो उसने शादी का वादा किया। मार्च माह में आरोपित ने किशोरी की मांग में सिंदूर लगाकर उससे शादी का दोबारा झांसा दिया।

    मंगलवार को आरोपित के स्वजन ने पीड़िता को बुलाकर उसके साथ गाली-गलौज की। जिसके बाद से वह गुमसुम रहने लगी। बुधवार की सुबह पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। जिसके बाद स्वजन ने उसे एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया। उपचार के बाद आराम मिलने पर उसने स्वजन को पूरी घटना बताई। प्रभारी निरीक्षक बच्चेलाल प्रसाद ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    इधर, नौकरी का झांसा देकर पीएसी के जवान ने किया दुष्कर्म

    नगर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में रोके गए भाजपा के प्रतिनिधि मंडल के समक्ष एक युवती शिकायत लेकर पहुंच गई। पीड़िता ने खागा विधायक को शिकायत देते हुए बताया कि वह नगर स्थित एक मकान में किराये का कमरा लेकर पढ़ाई करती है। प्रयागराज कुंभ के दौरान उसकी पीएसी जवान से मुलाकात हुई। बताया कि उक्त जवान ने स्वयं को रायबरेली 25 वीं वाहिनी में तैनात होने की जानकारी दी। नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपित ने उसके साथ नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी उसने बनाया, जिसे इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक शोषण किया। एएसपी ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मुंडन की खुशियां मातम में बदलीं: एक का सिर कटा, दो के शरीर हुए दो टुकड़े; उन्नाव हादसे का मंजर देख कांप गई चश्मदीदों की रूह