खागा में मंगेतर के सामने युवती से हैवानियत, इंस्पेक्टर लाइनहाजिर, फरार भाजयुमो कार्यकर्ता पर 25 हजार का इनाम
फतेहपुर के खागा में मंगेतर संग युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जबकि एक भ ...और पढ़ें
-1777291689185_m.webp)
HighLights
24 अप्रैल को बाग में मंगेतर संग युवती का अश्लील वीडियो बनाया था
अश्लील वीड़ियो प्रचलित की धमकी देकर 2500 ऐंठे थे, दुष्कर्म किया
दो आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण को भेजी
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। फतेहपुर के खागा में मंगेतर के साथ जा रही युवती को बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाने और दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई हुई है। लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने खागा इंस्पेक्टर को लाइनहाजिर कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार मुख्य आरोपी भाजयुमो कार्यकर्ता पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
मंगेतर के साथ युवती का एक बाग में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर ढाई हजार वसूलने व दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में एसपी के निर्देश पर खागा पुलिस ने तीनों आरोपितों पर महिला की लज्जा भंग कर वीडियो बनाकर डराने, दुष्कर्म करने व जबरन वसूली का मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरा आरोपित फरार हो गया जिस पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने शिकायत को गंभीरता से न लेने पर खागा इंस्पेक्टर रमेश कुमार पटेल को लाइनहाजिर कर दिया है। फरार बबलू सिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। आरोपित बबलू भाजयुमो का सक्रिय कार्यकर्ता है।
तीन घंटे तक मंगेतर को बंधक बनाया
खागा कोतवाली के एक गांव में रहने वाली युवती ने एसपी के समक्ष शिकायत किया था कि उसकी शादी थरियांव थाने के एक गांव में तय हुई है। बीते 24 अप्रैल को सुबह अपने मंगेतर के साथ बाइक से वह खागा क्षेत्र बुआ के यहां जा रही थी। नौबस्ता चौराहे के समीप लघुशंका के वास्ते नहर पुलिया के पास रुकी। तभी एक-एक करके तीन युवक आ गए और छेड़खानी करने लगे। युवकों ने मंगेतर को सुबह से दोपहर तक तीन घंटे तक बंधक बनाए रहे। फिर मोबाइल से आनलाइन ढाई हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।
खागा कोतवाली में इंस्पेक्टर व पुलिस कर्मियों ने अनसुना की शिकायत
एक युवक उसे कुछ दूर ले जाकर दुष्कर्म किया। लात घूंसों से पिटाई बाद निर्वस्त्र करके वीडियो बनाया और इंटरनेट में प्रचलित करने की धमकी देकर चले गये। खागा कोतवाली जाने पर इंस्पेक्टर व पुलिस कर्मियों ने मामले को गंभीरता से न लेकर शिकायत अनसुनी कर दी। खागा कोतवाली में चार्ज लेने के बाद इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि गढ़ी गांव में रहने वाले आरोपितों ललित सिंगरौर, युवराज सिंह व बबलू सिंह पर मुकदमा दर्ज कर युवराज सिंह व ललित सिंगरौर को गिरफ्तार कर लिया जबकि बबलू सिंह चकमा देकर फरार हो गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
खबरें और भी
...तो सत्तापक्ष के साथ हैं नजदीकियां
गढ़ी के ग्रामीणों में चर्चा रही कि घृणित कृत्य में नामजद तीनों आरोपितों की सत्तापक्ष के साथ नजदीकियां हैं...और ये लोग प्लाटिंग का काम करते थे। जिसमें भाजयुमो कार्यालय बबलू सिंह पर इनाम भी घोषित किया गया है। हालांकि निवर्तमान भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने बबलू सिंह को सिर्फ कार्यकर्ता बताया, कहा कि बबलू सिंह के पास कोई पद नहीं है। खास बात ये है कि सत्तापक्ष के कद्दावर नेताओं के साथ उक्त आरोपित फोटो खिंचवाने में भी आगे रहते थे। इन आरोपितों की दबंगई की वजह से कोई कुछ बोलता नहीं है।
एसपी बोले, मेडिकल बाद दुष्कर्म की पुष्टि
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 24 अप्रैल को युवती अपने मंगेतर के साथ खागा क्षेत्र स्थित एक बाग में थी। तभी ललित वहां पहुंचकर मोबाइल में वीडियो बनाया और अपने दोस्तों युवराज व बबलू को बुला लिया। जिन्होंने ब्लैकमेल कर युवती के मंगेतर से रुपये वसूले। इस बीच युवराज ने जबरदस्ती का प्रयास किया..। दुष्कर्म की पुष्टि मेडिकल परीक्षण के बाद होगी। शिकायत को गंभीरता से न लेने पर खागा प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार पटेल को लाइनहाजिर कर दिया गया है।