माफिया अतीक के बेटे अली के समर्थक में भी बिना टोल दिए निकले थे वाहन, 11 लोगों पर मुकदमा
माफिया अतीक अहमद के बेटे अली के काफिले में शामिल 11 वाहनों ने फतेहपुर के बड़ौरी और कटोघन टोल प्लाजा पर बिना टोल दिए निकलने का प्रयास किया और कर्मियों ...और पढ़ें

माफिया अतीक के बेटे अली के समर्थक में भी बिना टोल दिए निकले थे वाहन।
HighLights
अली के काफिले ने फतेहपुर टोल पर की झड़प।
11 वाहनों ने बिना टोल दिए निकलने का किया प्रयास।
टोल कर्मियों से मारपीट, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज।
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। झांसी जेल से पुलिस सुरक्षा में प्रयागराज जा रहे माफिया अतीक अहमद के बेटे अली के काफिले में शामिल 11 चार पहिया वाहन चालक व अंदर बैठे सवारों ने बड़ौरी व कटोघन टोल प्लाजा के कर्मियों से झड़प कर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद बिना टोल टैक्स दिए वाहन निकल गए।
प्रबंधक ने वाहन नंबरों के चालक व सवारों पर हत्या का प्रयास, सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम व अपशब्द कहने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
इससे पहले रविवार को प्रतापगढ़ और प्रयागराज में अली के भाई उमर को लखनऊ जेल से लाए जाने के दौरान समर्थकों के खिलाफ टोल का बैरियर तोड़ने व धमकाने का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।
झांसी में दुर्घटना के दौरान माफिया अतीक अहमद के पुत्र अबान की मौत के बाद उसके जनाजे में शामिल होने गए झांसी जेल में बंद अली अहमद पैरोल पर प्रिजन वैन से पुलिस की गाड़ियों के साथ आठ अगस्त को प्रयागराज जा रहा था।
काफिले में शामिल गाड़ियों पर बैठे लोगों पर टोल न अदा करने, रोकने पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास व अतीक अहमद के आदमी होने की धमकी देने पर बड़ौरी टोल प्लाजा के प्रबंधक जितेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है।
उधर कटोघन टोल प्लाजा के सहायक मैनेजर सोनू सिंह ने खागा कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर बाद 3:38 बजे टोल प्लाजा से पुलिस की गाडियों को निकाला गया। पुलिस की गाड़ियों के पीछे तेज रफ्तार में 11 चार पहिया कारें चल रही थीं।
खबरें और भी
इनके चालकों को लेन नौ पर रोकने का प्रयास किया गया तो वे अतीक के आदमी होने की धमकी देते हुए गाड़ियां लहराते हुए लेकर निकल गए। गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि टोल बूथ पर लगे कैमरों की फुटेज से वाहन नंबर स्पष्ट किए गए हैं।