मौसम बदलते ही परिषदीय स्कूलों की बदली टाइमिंग, शिक्षकों के आने जाने के समय में हुआ बड़ा बदलाव
मौसम बदलने के कारण फर्रुखाबाद के परिषदीय विद्यालयों का समय बदल गया है। अब स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे, जो पहले 10 से 3 बजे थे। शिक्षकों ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
परिषदीय विद्यालयों का समय अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक।
शिक्षकों को 15 मिनट पहले आकर 30 मिनट बाद जाना होगा।
निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर शिक्षकों पर होगी कार्रवाई।
जारगण संवाददाता, फर्रुखाबाद। मौसम बदलते ही परिषदीय विद्यालयों के खुलने और बंद होने का समय बदल गया है। अब स्कूलाें में दस से तीन बजे के बजाय नौ से तीन बजे तक पढ़ाई होगी। शिक्षकों को सुबह 15 मिनट पहले पहुंचना और छुट्टी के 30 मिनट बाद स्कूल छोड़ना होगा।
सर्दी में परिषदीय विद्यालय का समय 10 से 3 बजे कर दिया गया था, अब सर्दी कम हो गई हैं। इससे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समय में परिवर्तन कर दिया है। विद्यालय में अब शिक्षण कार्य 9 से 3 बजे तक होगा। शिक्षकों को विद्यालय में 8:45 बजे पहुंच कर खोलना होगा।
3 बजे बच्चों की छुट्टी करने के बाद शिक्षक आधे घंटे तक स्कूल में रहेंगे और विभागीय व निपुण असेसमेंट टेस्ट का काम करेंगे। 3:30 बजे विद्यालय छोड़कर जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि निरीक्षण में 3:30 बजे तक शिक्षक स्कूल में नहीं मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।