फर्रुखाबाद में फंदे से लटका मिला युवक का शव, लाश के पास मिला बैग और पानी की बोतल
फर्रुखाबाद के कायमगंज में पितौरा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक आम के बाग में शनिवार दोपहर करीब 30 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंची ...और पढ़ें
-1774087032782_m.webp)
HighLights
कायमगंज के बाग में मिला 30 वर्षीय युवक का शव।
शव के पास बैग और पानी की बोतल बरामद हुई।
बेल्ट पर 'एमएसएफ' लिखा, पुलिस कर रही जांच।
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। कायमगंज अचरा मार्ग पर पितौरा रेलवे क्रॉसिंग के कुछ आगे आम के बाग में शनिवार दोपहर करीब एक बजे करीब 30 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका देखा गया। कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी, क्राइम इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
आम के पेड़ की डाल पर चादर से गले में फंदा लगा शव लटका है। पेड़ के पास एक बैग व पानी की बोतल रखी हुई है। बैग में कपड़ों के अतिरिक्त कुछ ऐसा नहीं मिला जिससे युवक की पहचान हो सके।
यह भी पढ़ें- ओवरलोड ट्रेलर से गिरी कोयले की चट्टान में दबकर बाइक सवार की मौत, रेलवे क्रॉसिंग के हुआ हादसा
युवक की कमर में जो बेल्ट लगी है, उसके चौड़े पीतल के बकल पर एमएसएफ लिखा है यह बकल किसी सिक्योरिटी सर्विस का लगता है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया है।