विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संपूर्ण स्वराज 'आप' का लक्ष्य : सभाजीत

By Edited By:
Updated: Sat, 04 Jan 2014 12:40 AM (IST)

News Article Hero Image

फैजाबाद : आम आदमी पार्टी का लक्ष्य संपूर्ण स्वराज लाना है न कि सत्ता हासिल कर आवाम का शोषण करना। उक्त विचार पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सभाजीत सिंह ने व्यक्त किए। वे संपूर्ण स्वराज 'झाड़ू चलाओ बेईमान भगाओ' पदयात्रा का दूसरे मोदहा चौराहे पर आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा जैसे दल देश का भला नहीं कर सकते और न ही भ्रष्टाचार मिटा सकते हैं। भ्रष्टाचार खत्म हुए बगैर गरीबी दूर होने वाली है। दद्दन पांडे, अशोक गौड़, प्रेमप्रकाश गुप्त ने पदयात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। पदयात्रा खोजनपुर, कौशलपुरी, मोदहा गांव में पदयात्रा की गई। पदयात्रा में मुख्य रूप से प्रवीन सिंह, अनूप श्रीवास्तव, सलीम, अनुराग जायसवाल, अशोक कुमार, राजकुमार वर्मा, आरपी सिंह, मोनू सिंह, राहुल जायसवाल, नितिन वर्मा, आशीष गुप्त, संजय जायसवाल, निखिल आदि शामिल रहे। शनिवार को पदयात्रा रिकाबगंज, कसाबबाड़ा, फतेहगंज होते हुए चौक तक जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर