यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सपा घमासानः शिवपाल ने दिया सपा छोडऩे वालों को समर्थन
सपा छोडऩे वाले विधायक रघुराज सिंह शाक्य समर्थकों को शिवपाल यादव ने अपना समर्थन दे दिया है। इससे राजनीतिक माहौल फिर गर्म हो गया है।

इटावा (जेएनएन)। सपा के घर में चल रही खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। चार दिन पहले सपा छोडऩे वाले विधायक रघुराज सिंह शाक्य के साथ अलग हुए समर्थकों को शिवपाल यादव ने अपना समर्थन दे दिया है। इससे एक बार फिर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। शहर के चौगुर्जी स्थित मुलायम के लोग नाम से खोले गए कार्यालय पर शिवपाल सिंह यादव पहुंचे और कार्यकर्ताओं के बीच बैठे।
यह भी पढ़ें: सपा घमासानः अब शिवपाल युवजन सभा नाम से संगठन, प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
शिवपाल सिंह यादव ने संदेश दिया कि वह उनके साथ हैं और चुनावी मोर्चे पर उन्हें डटे रहना है। शिवपाल ने पत्रकारों से कहा कि यह लोग मुलायम सिंह यादव के समर्थक हैं और उन्हीं के निर्देश पर काम कर रहे हैं। नेताजी जैसा कहेंगे वैसा ही करेंगे।

