Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इटावा में दर्दनाक हादसा: पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर 7 साल की बच्ची की मौत, मची चीख-पुकार

    Updated: Fri, 23 Jan 2026 10:12 AM (GMT+05:30)

    खड़कौली गांव में 17 जनवरी को पतंग उड़ाते समय छत से गिरी 7 वर्षीय बालिका तान्या की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उ ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    संवाद सूत्र, जागरण इटावा। बसरेहर के खड़कौली गांव में पांच दिन पहले पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई 7 वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई।

    बालिका के पिता सुधीर ने बताया कि उसकी पुत्री तान्या 7 वर्ष कक्षा दो में पढ़ती थी। 17 जनवरी को पुत्री तान्या दोपहर के समय घर की छत पर पतंग उड़ा रही थी।

    उस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर गई। सिर में गंभीर चोट आयी थी। इलाज के लिए यूपीयूएमएस में भर्ती कराया, जहां पांच दिन चले उपचार के दौरान गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

    बालिका की मौत से पूरे घर में ग़म का माहौल है। बसरेहर थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि सैफई अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने जांच की थी। स्वजन ने बालिका का पोस्टमार्टम कराने के लिए मना कर दिया।

    यह भी पढ़ें- आगरा में दर्दनाक हादसा: सड़क पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, LIC एजेंट जिंदा जला