इटावा में नकली नोट को लेकर हंगामा, महिला और दुकानदार के बीच जमकर हुई बहस
इटावा के तिलक रोड पर एक दुकान पर नकली 200 रुपये के नोट को लेकर एक महिला और दुकानदार के बीच जमकर बहस हुई। महिला का आरोप था कि दुकानदार ने उसे नकली नोट ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
नकली 200 रुपये के नोट पर महिला-दुकानदार में विवाद।
महिला ने दुकानदार पर नकली नोट देने का आरोप लगाया।
स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
संवाद सहयोगी, इटावा। तिलक रोड स्थित एक दुकान पर शनिवार सुबह एक महिला और दुकानदार के बीच नकली 200 रुपये के नोट को लेकर एक घंटे तक कहासुनी हुई। महिला का आरोप है कि दुकानदार ने उसे सामान खरीदने के बाद यह नोट वापस किया था, जो बाद में नकली निकला।
महिला शुक्रवार को दुकान से सामान खरीदने आई थी। घर पहुंचने पर उसे नोट की असलियत का पता चला। शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह नोट लेकर दुकान पर पहुंची और उसे बदलने की मांग की। दुकानदार ने नोट अपनी दुकान से दिए जाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
हंगामा बढ़ने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। हालांकि, यह पुष्टि नहीं हो सकी कि नोट वास्तव में नकली है और महिला को यह दुकान से ही मिला था।