Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इटावा में 75 राजकीय नलकूपों का पुनर्निर्माण शुरू, 9725 किसानों के परिवार होंगे लाभान्वित

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 04:19 PM (IST)

    इटावा में 75 सरकारी नलकूपों का पुनर्निर्माण शुरू हो गया है, जिससे 9725 किसान परिवारों को लाभ मिलेगा और 7100 हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई क्षमता विकसित होग ...और पढ़ें

    75 राजकीय नलकूपों का पुनर्निर्माण शुरू।

    75 राजकीय नलकूपों का पुनर्निर्माण शुरू।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, इटावा। प्रदेश सरकार किसानों को सुदृढ़ सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है। इस परियोजना के अंतर्गत जनपद में 75 राजकीय नलकूपों का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है।

    इसके पूरा होते ही प्रत्येक नलकूप से लगभग 100 हेक्टेयर की दर से कुल 7100 हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता विकसित होगी, जिससे जनपद के 9725 किसान परिवार प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। साथ ही परियोजना के माध्यम से 65,462 मानव दिवस का सृजन होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

    राजकीय नलकूपों के पुनर्निर्माण से किसानों को समय पर एवं सुगमता से सिंचाई जल उपलब्ध होगा। इससे कृषि लागत में कमी आएगी, फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होगी तथा जल संसाधनों का अधिक प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा।

    यह परियोजना जनपद में कृषि विकास को नई गति देने के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और कृषि एवं सिंचाई अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है।

    परियोजना के पूरा होने पर जनपद के हजारों किसानों को स्थायी एवं बेहतर सिंचाई सुविधा का लाभ प्राप्त होगा, जिससे कृषि क्षेत्र में समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

    जनपद में 75 नलकूपों का पुर्निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस कार्य को पूरा कराने का लक्ष्य वर्ष 2028 निर्धारित है। प्रयास रहेगा कि समय सीमा के अंदर सभी नलकूपों का पुर्निर्माण करा लिया जाएगा।
    मंगल दास, अधिशाषी अभियंता, नलकूप खंड

    खबरें और भी