विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटावा में पुलिस कस्टडी से भागा 'बुलट', चलती बस की खिड़की से कूदकर आरोपी फरार; मची सनसनी

Published: Fri, 09 Oct 2026 09:09 AM (GMT+05:30)

औरैया से इटावा जिला कारागार लाए जा रहे हत्या के प्रयास के आरोपी बंदी नदीम खान उर्फ बुलट ने शास्त्री ...और पढ़ें

AI Image

AI Image

HighLights

  1. औरैया का बंदी इटावा लाते समय भागा।

  2. शास्त्री चौराहा के पास बस से कूदा।

  3. पुलिस ने तलाश शुरू की, सीसीटीवी खंगाले।

जागरण संवाददाता, इटावा। औरैया से जिला कारागार में लाया जा रहा बंदी शाम करीब सात बजे शास्त्री चौराहा के पास रोडवेज बस की खिड़की कूदकर भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। उसे औरैया से इटावा जिला कारागार में लाया जा रहा था। जिला कारागार में औरैया के बंदी रहते हैं।

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि औरैया कोतवाली से गिरफ्तार नदीम खान उर्फ बुलट पुत्र पौले 25 निवासी मुहल्ला विधिचंद्र थाना कोतवाली औरैया हत्या के प्रयास व आगजनी के मुकदमें में आरोपित था। औरैया कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार किया था और कोर्ट में पेश किया गया था।

कोर्ट ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए थे। औरैया कोतवाली पुलिस द्वारा उसे दो सिपाहियों की कस्टडी में इटावा जिला कारागार में दाखिल कराने लाया जा रहा था। रोडवेज बस से सिपाही जीवन लाल दूसरे सिपाही के साथ उसे बस में बैठाकर ला रहे थे। शहर के शास्त्री चौराहा प्रधान डाकघर के सामने बस के धीमा होने पर वह खिड़की से कूदकर स्टेशन रोड की तरफ भाग निकला।

सिपाही जीवन लाल ने उसका पीछा भी किया लेकिन सफलता नहीं मिली। एक राहगीर दीपक यादव निवासी शांति कालोनी ने भाग कर पकड़ने का भी प्रयास किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस केके मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्टेशन बजरिया, स्टेशन परिसर व आसपास के इलाके में पुलिस की कई टीमें बनाकर उसकी तलाश शुरु की गई लेकिन वह रात 9 बजे तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका।

यह भी पढ़ें- कानपुर में नौ नंबर क्रॉसिंग से भौंती बाईपास तक बनेगा फोरलेन, सड़कों का भी होगा चौड़ीकरण; 81.51 करोड़ का बजट मंजूर 

पुलिस ने सीटीवी फुटेज खंगाले, स्टेशन बजरिया के पास सीसीटीवी फुटेज में नदीम भागता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। औरैया पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। जेल अधीक्षक कुलदीप भदौरिया ने बताया कि नदीम एससी, एसटी एक्ट में जेल में रह चुका है और 26 मार्च 2026 में छूटा था।

यह भी पढ़ें- आलू सब्सिडी योजना: किसानों के खाते में आएगी रकम, जिला उद्यान अधिकारी ने बताया लाभ उठाने का तरीका