Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं आईएएस अरविंद सिंह जो संभालेंगे एटा की कमान? बनारस से जुड़ा है डीएम का कनेक्शन

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 03:27 PM (IST)

    अरविंद सिंह को एटा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जो पहले लखनऊ में सहायक भू-लेख आयुक्त थे। प्रेम रंजन सिंह, जो पहले एटा के जिलाधिकारी थे, को अब अपर र ...और पढ़ें

    डीएम अरविंद सिंह।

    डीएम अरविंद सिंह।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, एटा। अरविंद सिंह एटा के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। वे सहायक भू-लेख आयुक्त के पद पर लखनऊ में तैनात रहे हैं। वे शीघ्र यहां पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करेंगे। यहां के जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह को अपर राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान मध्यान भोजन अभिकरण बनाया गया है।

    ढाई वर्ष रहा डीएम प्रेम रंजन सिंह का कार्यकाल

    नए डीएम अरविंद सिंह ने वर्ष 2015 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस हैं। उन्होंने बीएचयू बनारस से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन मैनेजमेंट लखनऊ से डिप्लोमा किया। वे बलरामपुर के जिलाधिकारी भी रहे हैं। सोमवार को तबादला सूची जारी की। यहां के अधिकारियों को जब डीएम के तबादले के बारे में पता चला तो आवास पर मिलने के लिए पहुंचे।

    तबादले को लेकर चल रही थी कई दिन से चर्चाएं

    डीएम प्रेम रंजन सिंह का कार्यकाल जिले में ढाई वर्ष रहा। एक सितंबर 2023 को उन्होंने यहां कार्यभार संभाला था। उन्होंने विकास योजनाओं के संचालन पर विशेष फोकस किया। उनके कार्यकाल में लोकसभा का चुनाव भी हुआ। सामाजिक कार्यक्रमों में भी उनकी सहभागता रही। एसआईआर का कार्य भी उन्हीं के कार्यकाल में हुआ है। डीएम के तबादले को लेकर चर्चाएं कई दिन से चल रहीं थीं। अंत: तबादला सूची जारी कर दी गई, जिसमें उनका नाम भी शामिल है।

    यह भी पढ़ें- नितिन गौड़ बने अमरोहा के नए जिलाधिकारी, निधि गुप्ता वत्स का फतेहपुर तबादला

    यह भी पढ़ें- कौन हैं आईएएस मनीष कुमार बंसल? जिन्हें बनाया आगरा का नया डीएम, मुख्य चुनाव आयुक्त से है खास रिश्ता

    खबरें और भी