Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Etah Weather: आसमान में बादलों का डेरा, बारिश की एक बूंद नहीं; उमस से हो रहा हाल बुरा

    By Anil Kumar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Tue, 11 Aug 2026 09:42 PM (IST)

    एटा में तीन दिनों से वर्षा न होने के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है, जिससे तापमान सामान्य होने के बावजूद नमी के कारण गर्मी महसूस हो र ...और पढ़ें

    एटा में मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई।

    एटा में मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई।

    जागरण संवाददाता, एटा। जिले में तीन दिनों से वर्षा नहीं होने के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मंगलवार को भी दिनभर वातावरण में उमस बनी रही। तापमान में गिरावट के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर उमस के कारण लोग पसीने से भीगते नजर आए।

    मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य से अधिक न होने के बावजूद वातावरण में नमी अधिक होने के कारण गर्मी का असर महसूस होता रहा। लोगों को उम्मीद थी कि आसमान में बादल छाने के साथ वर्षा होगी, लेकिन दिनभर वर्षा नहीं हुई। शाम तक भी वर्षा के आसार नहीं दिखने से लोगों को मायूसी हुई

    वहीं वर्षा नहीं होने का असर किसानों की चिंता बढ़ा रहा है। धान की फसल को इस समय पर्याप्त पानी की आवश्यकता है। पिछले दिनों हुई वर्षा से किसानों को राहत मिली थी, लेकिन अब तीन दिन से वर्षा नहीं होने के कारण खेतों में पानी का स्तर कम होने लगा है। किसान धान की फसल को बचाने के लिए सिंचाई कर रहे हैं। जिन किसानों के पास पर्याप्त सिंचाई के साधन नहीं हैं, उन्हें वर्षा का इंतजार है।

    मौसम विज्ञानी रवींद्र सिंह ने बताया कि वातावरण में नमी बनी हुई है और तापमान में गिरावट आई है। आगामी दिनों में मौसम में बदलाव के साथ वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। किसानों को धान की फसल में आवश्यकता के अनुसार सिंचाई करते रहना चाहिए।

    खबरें और भी