UP TET Exam: देवरिया जिले के 12 केंद्रों पर होगी यूपी टीईटी, 25,920 अभ्यर्थी होंगे शामिल
देवरिया में यूपी टीईटी 2026 की परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को 12 केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें 25,920 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा को सकुशल ...और पढ़ें

तीन दिनों तक पांच पालियों में आयोजित होगी परीक्षा। जागरण
HighLights
देवरिया में यूपी टीईटी 2026 परीक्षा 2, 3, 4 जुलाई को।
जिले के 12 केंद्रों पर 25,920 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा।
सकुशल व पारदर्शी परीक्षा हेतु प्रशासन ने की पूरी तैयारी।
जागरण संवाददाता, देवरिया। उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 की लिखित परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है। यह परीक्षा जिले में तीन दिनों तक पांच पालियों में 12 केंद्राें पर आयोजित की जाएगी।
परीक्षा को सकुशल व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वहीं नोडल अधिकारी और सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किए जा चुके हैं।
यूपी टीईटी जिले में आगामी दो और तीन जुलाई को दो-दो पाली और चार जुलाई को एक पाली में आयोजित की जाएगी, जिसमें 25,920 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर तैयारी तेजी के साथ की जा रही है। केंद्रों को लेकर निर्बाध विद्युत आपूर्ति, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर सुगमता से पहुंचने के लिए हेल्प डेस्क समेत अन्य व्यवस्थाओं की उपलब्धता के निर्देश दिए गए हैं।
जिन केंद्राें पर यह परीक्षा आयोजित कराई जानी है उनमें बीआरडी पीजी कालेज मेहड़ा पुरवां, दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कालेज सीसी रोड, एसएसबीएल इंटर कालेज, पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज कोतवाली रोड, लाला करमचंद थापर इंटर कालेज बैतालपुर, जनता इंटर कालेज रामपुर कारखाना, अशोक इंटर कालेज डुमरी रामपुर कारखाना, महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज जलकल रोड, बाबा राघव दास इंटर कालेज न्यू कालोनी, राजकीय पालीटेक्निक गोरखपुर रोड, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कालेज गुरुलपार व जनता इंटर कालेज सोनूघाट शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- देवरिया में बहन की शादी के 11 दिन पहले भाई की सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम
शर्तों के साथ शिक्षकों को दी गई अनुमति
उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में प्राथमिक स्तर व उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में प्रतिभाग करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र को प्राप्त हो रहे आवेदनों के लिए बीएसए डा. राम जियावन मौर्य ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने विभिन्न शर्तों के साथ अनुमति प्रदान करने की बात कही है। बिना टीईटी पर नियुक्त शिक्षकों को न्यायालय की ओर से पास किए जाने की शर्त रखी गई है।
खबरें और भी
इस परीक्षा में बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाओं के शामिल होने के कारण अनापत्ति प्रमाण पत्र मानव संपदा के माध्यम से आ रहे थे। जिसको लेकर बीएसए ने आदेश जारी किया है।
उन्होंने कहा है कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक व शिक्षिका विद्यालय अवधि में परीक्षा की तैयारी नहीं करेंगे। वहीं उनको परीक्षा के लिए विशेष अवकाश भी प्रदान नहीं किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि शिक्षक उसी स्थित में परीक्षा में प्रतिभाग करें, जिस स्थिति में विद्यालयों के कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।