विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में नसबंदी के बाद महिला हुई गर्भवती, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Updated: Tue, 03 Mar 2026 02:04 PM (IST)

देवरिया के तरकुलवा में नसबंदी ऑपरेशन के डेढ़ साल बाद एक महिला गर्भवती हो गई, जिससे स्वास्थ्य विभाग सकते में है। पीड़ित महिला ने कार्रवाई की मांग की है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. नसबंदी के डेढ़ साल बाद महिला हुई गर्भवती।

  2. स्वास्थ्य विभाग सकते में, महिला ने कार्रवाई मांगी।

  3. एसीएमओ ने नसबंदी विफलताओं पर मुआवजे का आश्वासन दिया।

संवाद सूत्र, तरकुलवा, (देवरिया)। ऑपरेशन होने के डेढ़ साल बाद महिला ने गर्भवती हो गई है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग सकते में है। उधर, पीड़ित महिला ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 5 मार्च 2024 को अपना नसबंदी कराया। इसके बाद महिला डेढ़ साल के बाद पुनः गर्भधारण कर ली है। जानकारी होने के बाद घर वालों सहित महिला काफी परेशान है।

इसको लेकर महिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां पर उसने अपने प्रमाण पत्र पर सक्षम अधिकारियों से हस्ताक्षर करने के लिए कही। जिस पर उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास गई और शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें- देवरिया पेट्रोल पंप लूट: पुलिस ने छह संदिग्धों को उठाया, छापेमारी जारी

इस संबंध में एसीएमओ एके शाही ने बताया कि नसबंदी आपरेशन के बाद एक से दो प्रतिशत ऐसी शिकायतें मिल जाती हैं। यदि पीड़ित महिला की ओर से समय से जानकारी दी जाती है तो उसे मुआवजा के लिए पत्राचार किया जाता है। विभाग से जो संभव होगा वह मुआवजा दिलाया जाएगा।