Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया में पिकेट ड्यूटी के बीच मोबाइल शॉप में सेंध, शटर तोड़ एक लाख से अधिक का सामान चोरी

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 09:31 AM (IST)

    देवरिया के सलेमपुर में एक मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने एक लाख रुपये से अधिक का सामान चुरा लिया। पुलिस पिकेट ड्यूटी के बावजूद हुई इस वारदात की ज ...और पढ़ें

    दुकान का टूटा शटर। जागरण

    दुकान का टूटा शटर। जागरण

    HighLights

    1. सलेमपुर में मोबाइल दुकान से एक लाख से अधिक की चोरी।

    2. चोरों ने शटर तोड़कर वारदात को दिया अंजाम।

    3. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही जांच।

    संवाद सूत्र, सलेमपुर, (देवरिया)। नगर के रामप्रसाद बिस्मिल मार्ग स्थित अल्फा गली में मंगलवार की देर रात चोरों ने एक मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर करीब एक लाख रुपये से अधिक के मोबाइल और अन्य उपकरण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने दुकान स्वामी को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

    कोतवाली क्षेत्र के धरमपुर वार्ड नम्बर 3 निवासी दिनदयाल वर्मा वर्षों से अल्फा गली में मोबाइल की दुकान संचालित करते हैं। बुधवार सुबह सूचना मिलने पर वह अपने पुत्र अमन के साथ दुकान पहुंचे तो देखा कि शटर को लोहे की मोटी राड से मोड़कर अंदर घुसने लायक जगह बना दी गई थी। दुकान की जांच करने पर तीन एंड्रायड मोबाइल, सात कीपैड मोबाइल, स्पेयर पार्ट्स, नेकबैंड, ईयरबड्स समेत अन्य सामान गायब मिला। दुकानदार के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है।

    सूचना पर पीआरबी और प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पास की एक अन्य मोबाइल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में रात करीब 1:20 बजे चार युवक कंधे पर बैग और हाथ में लोहे की राड लिए संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान में जुटी है।

    WhatsApp Image 2026-07-29 at 9.07.19 AM

    पिकेट ड्यूटी के बावजूद वारदात
    घटनास्थल से महज करीब 100 मीटर दूर गांधी चौक पर रात में पुलिस की पिकेट ड्यूटी रहती है। इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आंधी और बारिश का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। इससे रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- देवरिया में सलेमपुर बाइपास के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी अवार्ड रद, Allahabad High Court से किसानों को मिली राहत

    प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल दुकान में चोरी की सूचना मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।