देवरिया में कूड़े के धुएं से अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, तीन लोग बाल-बाल बचे
देवरिया के रुद्रपुर-पिड़राघाट मार्ग पर मंझना पुल के पास कूड़े के धुएं से एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें सवार तीन लोग बाल-बाल बचे। फायर ब्रिगेड ...और पढ़ें
-1779866618822_m.webp)
अस्पताल में चल रहा घाायलों का इलाज। जागरण
HighLights
कूड़े के धुएं से बाइक अनियंत्रित होकर गिरी।
तीन बाइक सवार लोग बाल-बाल बच गए।
फायर ब्रिगेड ने आग बुझाकर यातायात बहाल किया।
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर, (देवरिया)। रुद्रपुर-पिड़राघाट मार्ग पर मंझना पुल के समीप जल रहे कूड़े से उठ रहे धुएं के कारण एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें बाहर निकालकर सुरक्षित किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कूड़े में लगी आग बुझाई, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के ग्राम खुखुंदू के 25 वर्षीय अजय कुमार पुत्र हरीलाल, हरीलाल पुत्र मुखलाल प्रसाद तथा सरिता देवी पत्नी विश्राम प्रसाद एक ही बाइक से रिश्तेदार से मिलने श्रीनगर कोल्हूंआ जा रहे थे। मंझना पुल के पास सड़क के दोनों तरफ फैले धुएं के कारण दृश्यता कम हो गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर पहुंचाया। नगर पंचायत की ओर से पहले पुल के समीप दोनों तरफ कूड़ा डाला गया था, जिसमें आग लगने से लगातार धुआं निकल रहा था। कूड़े से उठते घने धुएं के कारण करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ यातायात प्रभावित रहा।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर राप्ती में तीन बच्चों की डूबने से मौत मामला: घाट से घर तक गूजती रहीं चीखें, गली में पसरा मातम
फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, तब जाकर आवागमन सामान्य हो सका। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी कूड़े के ढेर में लगी आग के कारण दो लोगों की जान जा चुकी है।