Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया में छात्रा को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, दो लोग हुए घायल

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 06:31 PM (IST)

    देवरिया के तरकुलवा में एक ऑटो छात्रा को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेड ...और पढ़ें

    छात्रा को बचाने के चक्कर में पलटा ऑटो

    छात्रा को बचाने के चक्कर में पलटा ऑटो

    HighLights

    1. देवरिया में छात्रा को बचाने के प्रयास में ऑटो पलटा।

    2. हादसे में दो यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    3. तरकुलवा थाना क्षेत्र में हुई यह सड़क दुर्घटना।

    संवाद सूत्र, तरकुलवा(देवरिया)। सवारी लेकर जा रहा ऑटो एक छात्रा को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दो लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

    तरकुलवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी अमला कुशवाहा टेंपो चालक है। सोमवार की लगभग दोपहर दो बजे रामपुर खास से सवारी लेकर महुआपाटन बाजार की ओर जा रहा था। बसंतपुर स्थित ओपीआर इंटर कालेज के सामने अचानक एक छात्रा सड़क पर आ गई।

    उसे बचाने के चक्कर में टेंपो पलट गया। हादसे में नरहरपट्टी गांव के भरत गुप्ता (56 वर्ष) के सिर में चोट आई, जबकि शीला देवी पत्नी नंदलाल शर्मा का हाथ फ्रैक्चर हो गया।

    यह भी पढ़ें- देवरिया में पूजा के लिए फूल तोड़ रही महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत