विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया-कुशीनगर को जोड़ने वाला भरौटा पुल तैयार, लाखों लोगों का आवागमन होगा सुगम

Published: Wed, 02 Sep 2026 03:54 PM (IST)

देवरिया के भरौटा स्थित खनुआ नाला पर 206.97 लाख की लागत से पुल बनकर तैयार हो गया है, जिससे देवरिया और कुशीनगर जनपदों के बीच आवागमन सुगम हो गया है।

तरकुलवा के भरौटा में स्थित खनुआ नाला पर बनकर तैयार पुल

तरकुलवा के भरौटा में स्थित खनुआ नाला पर बनकर तैयार पुल

HighLights

  1. भरौटा के खनुआ नाला पर पुल बनकर तैयार।

  2. देवरिया-कुशीनगर के बीच आवागमन अब हुआ सुगम।

  3. व्यापार, शिक्षा और ग्रामीण विकास को मिलेगी गति।

संवाद सूत्र, देवरिया। तरकुलवा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरौटा स्थित खनुआ नाला पर 206.97 लाख की लागत से पुल बनकर तैयार हो गया है। जिससे देवरिया कुशीनगर जनपद के लोगों के लिए यातयात सुगम हो गया है। पुल के निर्माण होने से दो पहिया चार पहिया वाहन फर्राटा भर रहे है। पुल के निर्माण न होने से बरसात के दिन में दोनों जनपदों के आसपास के गांव के लोगों को 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भ्रमण के दौरान क्षेत्र की जनता ने कृषि मंत्री से भरौटा खनुआ नाला पर पुल बनवाने की मांग किया था। उन्होंने ग्रामीणों से चुनाव जीतने के बाद पुल बनवाने का वादा किया था।

व्यापार, शिक्षा एवं ग्रामीण विकास को मिलेगी गति

चुनाव जीतने के बाद उन्होंने खनुआ नाले पर लघु सेतु के पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य के निर्माण हेतु शासन को प्रस्ताव दिया था। जिसके क्रम में 206.97 लाख अवमुक्त होने के बाद 15 जनवरी को भव्य समारोह के बीच भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया और निर्माण कार्य शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें- IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर शासन ने शुरू की प्रक्रिया, देवरिया समेत सभी तैनाती जिलों से मांगा 'नो ड्यूज'

तेजी से कार्य होने के कारण पुल बनकर पूर्ण रुप से तैयार हो गया। इसके निर्माण होने से क्षेत्र के नरायनपुर, महुआ पाटन, चिउटहा, सिसवा, मुंडेरा बाबू, गढ़रामपुर, सहित दर्जनों गांव सहित कुशीनगर जनपद के भी लोगों को आने जाने में सुगमता हो गई है। जिससे संपर्क, व्यापार, शिक्षा एवं ग्रामीण विकास को गति मिलेगी।

भरौटा खनुआ पहुंच मार्ग पर पुल का निर्माण समय अवधि के भीतर ही पूरा कर लिया गया है। दोनों जनपद से आवागमन शुरू हो गया है। जल्द ही उद्घाटन कराया जाएगा।

                                        जंग बहादुर सिंह,अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग देवरिया।