यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेतवा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, अतर्रा से जा रहा था रायपुर; टेंपो चलाने का करता था काम
चित्रकूट में बेतवा एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक सुल्तान जो रायपुर में टेंपो चलाता था अतर्रा स्टेशन से ट्रेन में चढ़ा था। बेड़ी पुलिया ...और पढ़ें

HighLights
- बेतवा एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत |
- चित्रकूट में हुई दर्दनाक घटना |
- परिवार का भरण-पोषण करने वाला था सुल्तान |
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। झांसी-मानिकपुर रेल खंड के शिवरामपुर रेलवे स्टेशन और चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन के मध्य बेड़ी पुलिया के समीप कानपुर से रायपुर जा रही बेतवा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। वह रायपुर में रहकर टेंपो चलाता था। बुधवार को अतर्रा रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठा था।
जनपद बांदा थाना बिसंडा के कोर्रही निवासी 35 वर्षीय सुल्तान पुत्र उस्मान रायपुर में रहकर टेंपो चलाता था। वह अभी रविवार को बेतवा एक्सप्रेस से आया था। अतर्रा रेलवे स्टेशन में सोमवार उतरकर को अपने गांव पहुंचा था। दो दिन बाद बुधवार को फिर रायपुर जा रहा था।
बेड़ी पुलिया के समीप बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे ट्रेन से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया था। सुल्तान अपने गिरने की सूचना भाई सलमान को फोन से दी थी। भाई सलमान मुंबई में रहता है। उसने घर वालों को बताया था। लेकिन स्वजन ने फोन मिला तो सुल्तान का फोन उठना बंद हो गया था।
फोन नहीं उठने पर खोजबीन के लिए स्वजन निकले। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे पसुल्तान के मौत की खबर मिली। सुल्तान पांच भाइयों में सबसे बड़ा भाई था। सुल्तान के दो बेटियां 11 वर्षीय अनम, 10 वर्षीय सब्बू और दो बेटे ढाई वर्षीय सैबाज, डेढ़ वर्षीय अरबाज हैं।
खबरें और भी
घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। क्यों की सुल्तान ही टेंपो चलाकर पूरे परिवार का भरण पोषण करता था। कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।