Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चित्रकूट में अमावस्या मेले पर ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों का प्रवेश बंद, जानिए रूट डायवर्जन

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 07:37 PM (IST)

    चित्रकूट में वैशाख अमावस्या मेले के लिए व्यापक तैयारियां पूरी हो गई हैं। 17 अप्रैल को होने वाले इस मेले में लगभग तीन लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, चित्रकूट। वैशाख मास अमावस्या मेले को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। 17 अप्रैल शुक्रवार को होने वाले इस मेले में करीब तीन लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए गुरुवार शाम छह बजे से 18 शनिवार रात 12 बजे तक शहर व मेला क्षेत्र में भारी और मध्यम मालवाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन वाहनों को ही छूट दी गई है, जबकि अन्य वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है।

    प्रभु श्रीराम की तपस्थली में अमावस्या पर्व पर मंदाकिनी स्नान और कामदगिरि परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के पास पेयजल की व्यवस्था के लिए पानी के टैंकर लगाने के निर्देश दिए हैं।

    पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मेले के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोकी गई है। प्रयागराज से बांदा व सतना जाने वाले वाहन बोड़ी पोखरी चौराहा से राजापुर होते हुए बांदा जाएंगे, जबकि सतना जाने वाले वाहन पुलिस लाइन तिराहा (खोह), सरैया व मारकुंडी तिराहा (मानिकपुर) से होकर गुजरेंगे। राजापुर से आने वाले बड़े वाहन पहाड़ी व अतर्रा होकर बांदा की ओर जाएंगे। इसी तरह बांदा से प्रयागराज जाने वाले वाहन जीरो प्वाइंट से बबेरू, कमासिन, राजापुर होते हुए जाएंगे।

    सतना से प्रयागराज व कौशांबी जाने वाले वाहन बड़ी पाटिन तिराहा से इटवा डुडैला, मारकुंडी तिराहा, पुलिस लाइन तिराहा (खोह) व बोड़ी पोखरी चौराहा से होकर गुजरेंगे। मेला क्षेत्र में दोपहिया व हल्के वाहन (तीन व चार पहिया) के लिए भी अलग डायवर्जन लागू किया गया है। जानकीकुंड व सतना की ओर जाने वाले वाहन धनुष चौराहा से देवांगना घाटी होकर जाएंगे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

    खबरें और भी