चित्रकूट पहुंचे सीएम मोहन यादव: राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों को बांटी सामग्री; मंदाकिनी नदी का लिया जायजा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंदाकिनी नदी की बाढ़ से प्रभावित चित्रकूट का दौरा किया और राहत शिविरों का निरीक्षण किया। ...और पढ़ें

बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री बांटते सीएम मोहन यादव।
HighLights
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बाढ़ प्रभावित चित्रकूट का दौरा किया।
राहत शिविरों का निरीक्षण कर पीड़ितों को सामग्री वितरित की।
मंदाकिनी नदी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लिया।
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित चित्रकूट में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को पहुंचे। हेलीकॉप्टर से दीनदयाल शोध संस्थान के हेलीपैड पर पहुंचे मुख्यमंत्री के साथ चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार और रीवा संभागायुक्त शैलेंद्र सिंह के साथ क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री ने पहुंचते ही राहत शिविर का निरीक्षण किया और बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की।

सीएम मोहन यादव।
जमीनी हालात की जानकारी लेंगे सीएम
मुख्यमंत्री बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर जमीनी हालात की जानकारी लेंगे। इस दौरान वह बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की जानकारी अधिकारियों से लेंगे। मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ से चित्रकूट के कई हिस्से प्रभावित हुए हैं। नदी का पानी बस्तियों, धार्मिक स्थलों और अन्य क्षेत्रों में पहुंचने से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं।
हेलीकॉप्टर से पहुंचे मुख्यमंत्री ने मंदाकिनी के हालात का लिया जायजा
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी और प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति से संबंधित तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री बाढ़ के बाद उत्पन्न परिस्थितियों और प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने की व्यवस्था की भी समीक्षा करेंगे।
