बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को तोहफा, DDU और गया के बीच चलेगी सावन स्पेशल ट्रेन
पूर्व मध्य रेल ने सावन मेले के लिए डीडीयू-गया के बीच 8 से 17 अगस्त तक अनारक्षित विशेष ट्रेन (03656/03655) चलाने का निर्णय लिया है। य ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
डीडीयू-गया के बीच सावन मेला विशेष ट्रेन चलेगी।
8 से 17 अगस्त तक प्रतिदिन होगा परिचालन।
बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को लाभ।
जागरण संवाददाता, चंदौली। सावन मेला में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल ने डीडीयू-गया के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन 03656/03655 डीडीयू-गया-डीडीयू श्रावणी मेला विशेष का परिचालन आठ से 17 अगस्त तक प्रतिदिन होगा।
इससे डीडीयू, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी आन सोन, अनुग्रह नारायण रोड सहित मार्ग के अन्य स्टेशनों से गया जाने वाले श्रद्धालुओं को आगे जसीडीह व मधुपुर तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। ट्रेन 03656 डीडीयू से सुबह 9:30 बजे रवाना होगी।
यह 10:20 बजे भभुआ रोड, 11:02 बजे सासाराम, 11:28 बजे डेहरी आन सोन, 11:50 बजे अनुग्रह नारायण रोड होते हुए दोपहर 2:05 बजे गया पहुंचेगी। गया से श्रद्धालु ट्रेन 03654 गया-मधुपुर श्रावणी मेला विशेष से जसीडीह व मधुपुर की ओर यात्रा कर सकेंगे।
यह ट्रेन गया से शाम पांच बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए रात 1:10 बजे जसीडीह तथा 2:20 बजे मधुपुर पहुंचेगी। डीडीयू से आने वाली ट्रेन के गया पहुंचने तथा आगे की ट्रेन के रवाना होने के बीच करीब पौने तीन घंटे का अंतराल रहेगा।
खबरें और भी
वापसी में ट्रेन 03653 मधुपुर-गया श्रावणी मेला विशेष मधुपुर से रात 2:50 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे गया पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन 03655 गया-डीडीयू विशेष दोपहर तीन बजे गया से चलेगी।
यह 4:12 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 4:34 बजे डेहरी आन सोन, 4:56 बजे सासाराम, 5:38 बजे भभुआ रोड होते हुए शाम 6:50 बजे डीडीयू पहुंचेगी। मधुपुर से आने वाली ट्रेन के गया पहुंचने तथा डीडीयू जाने वाली विशेष ट्रेन के प्रस्थान के बीच तीन घंटे का अंतराल रहेगा।