चंदौली में दो पक्षों में कहासुनी के बाद हिंसक झड़प, 12 लोग घायल
चंदौली जिले में दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच ...और पढ़ें
-1763713828071_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
चंदौली में दो गुटों में मारपीट
कहासुनी के बाद हिंसक झड़प
झड़प में 12 लोग घायल
जागरण संवाददाता, शहाबगंज (चंदौली)। भूसीकृतपुरवां गांव में गुरुवार की रात दो गुटों में हुई मारपीट में 12 लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। जहां हालत खराब होने पर चार लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
नशे में धुत होने के बाद शुरू हुई कहासुनी दोनों गुटों में मारपीट में बदल गई। इस दौरान पहले पक्ष के रुदल कुमार, शांति, कुंदन,और लच्छु जबकि दूसरे पक्ष के जवाहिर, विजय कुमार, गुड्डू, उर्मिला, पप्पू, चंदनी, मुकेश, गोविंदा और रितेश घायल हो गए। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

