Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP बोर्ड परीक्षा के लिए बुलंदशहर में 401 कॉलेजों की जांच में जुटीं टीमें, इस बार भी बन सकते हैं 109 परीक्षा केंद्र

    By Amar Singh Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 11 Aug 2026 06:08 PM (IST)

    Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बुलंदशहर में 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया है। तहसील स्त ...और पढ़ें

     

    HighLights

    1. इस साल सितंबर तक बनकर फाइनल हो जाएंगे परीक्षा केंद्र।

    2. इस साल बोर्ड ने अगस्त में ही भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की।

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के भाैतिक सत्यापन शुरू करा दिया है। तहसील स्तरीय टीम विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट विभाग को भेजेगी। विभाग भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट के आधार पर संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद को भेजेगा।

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया दो माह पहले ही शुरू करा दी है। पिछले सालों में नवंबर माह में परीक्षा केंद्र बनाने के लिए नवंबर माह में कालेजों का तहसील स्तरीय टीम से भौतिक सत्यापन कराया जाता था लेकिन परिषद ने इस बार कालेजों को बोर्ड परीक्षा का केंद्र निर्धारण के लिए भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया तीन माह पहले ही शुरू करा दी है।

    बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्र बनाने को तहसील स्तरीय टीम 401 कालेजों का भौतिक सत्यापन कर रही हैं। भौतिक सत्यापन में कालेज में कक्षों की संख्या व अन्य सुविधाओं का सत्यापन टीम द्वारा किया जा रहा है। पिछले साल बोर्ड परीक्षा के लिए 109 केंद्र बनाए गए थे। इस बार भी 109 परीक्षा केंद्र बन सकते हैं।

    तहसीलवार सत्यापन रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग केंद्र निर्धारण के लिए सूची तैयार कर परिषद को भेज देगा। परिषद सूची के आधार पर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करेगा। परिषद ने इस बार बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी शुरू करने की प्रक्रिया शुरू करा दी है।

    खबरें और भी

    इन्होंने कहा...

    यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया नवंबर माह में होती थी। इस साल बोर्ड ने अगस्त माह में बोर्ड परीक्षा केंद्रों के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू करा दी है। एसडीएम की अध्यक्षता में गठित तहसील स्तरीय टीम की भौतिक सत्यापन रिपोर्ट मिलने के बाद सूची परिषद को भेजी जाएगी। इसके बाद परिषद परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर सूची जारी करेगा।
    -डा. विनय कुमार, डीआईओएस