स्मार्ट प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में परिवर्तित करने की कार्रवाई शुरू, मोबाइल पर मैसेज से मिलेगी बिल की जानकारी
Bulandshahr News: बुलंदशहर में डीएम ने स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में बदलने के सरकारी फैसले पर बैठक की। इसमें किसान, व्यापारी, अधिवक्ता सहित स ...और पढ़ें

HighLights
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने बुलाई बैठक, ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं को दी जानकारी।
किसान, व्यापारी, अधिवक्ता सहित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों संग किया मंथन।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर लेकर बैठक बुलाई गई। इसमें किसान, व्यापारी, अधिवक्ता सहित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों संग मंथन किया गया।
उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान की राह दिखाई गई। साथ ही बताया गया कि अब शासन से व्यवस्था में बदलाव किया है, स्मार्ट मीटर प्री-पेड को पोस्टपेड में बदलने का निर्णय लिया है। इस पर यह परिवर्तन होने जा रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं हैं।
बैठक में ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता ने बताया कि जिले में 1,15,558 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। इनके तेज चलने की भ्रांतियां फैलाई जा रही है, लेकिन ऐसा नहीं हैं। रीडिंग की वास्तविक जानकारी करने को पांच प्रतिशत स्मार्ट मीटरों के साथ चेक मीटर भी लगाए गए हैं। 1495 चेक मीटरों की रीडिंग देखने पर कोई विसंगति प्रकाश में नहीं आई।
स्मार्ट प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में परिवर्तित करने की कार्रवाई
शासन के निर्देश पर अब समस्त स्मार्ट प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में परिवर्तित करने की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पूरी होते ही स्मार्ट प्री-पेड मीटर पहले की तरह पोस्टपेड मोड पर कार्य करेंगे। उपभोक्ताओं का बैंलेंस समाप्त होने पर उनकी बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी। आगामी माह के शुरू होने पर बिल की जानकारी उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर संदेश भेजकर दी जाएगी।
ताकि उपभोक्ता को यह पता हो जाए कि उन्हें कितना बिल का भुगतान करना है। यदि किसी उपभोक्ता का मोबाईल नंबर अंकित नहीं है तो उपभोक्ता अपना मोबाईल नंबर संशोधित करा लें। ताकि उन्हें समय से बिजली बिल की सूचना मिलती रहे। साथ ही बताया गया कि स्मार्ट मीटर लगने से गलत बिल बनने, मीटर रीडर द्वारा परिसर पर जाकर रीडिंग नहीं लेने, सही बिल की समय से सूचना उपभोक्ता को मिलती है।
खबरें और भी
किसी भी प्रकार की भ्रांति पर ध्यान नहीं दें उपभोक्ता: डीएम
डीएम कुमार हर्ष ने कहा कि शासन स्तर से उपभोक्ताओं के हित में स्मार्ट प्री-पेड मीटर को पोस्टपेड में बदलने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
शासन के निर्देशों का अनुपालन कराया जाएगा। उपभोक्ता भी स्मार्ट मीटर को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांति पर ध्यान नहीं दें। यदि कोई शंका है तो ऊर्जा निगम के अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी प्राप्त करें। इस मौके पर एसएसपी दिनेश कुमार, ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता सहित विभिन्न किसान संगठन एवं अन्य संगठनों के लोग मौजूद रहे.