Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मकान पर पाकिस्तानी झंडा लगे होने की थी सूचना... वीडियो भी वायरल, खूब दौड़ी पुलिस

    By Nagendra Rawal Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Fri, 05 Dec 2025 05:25 PM (IST)

    बुलंदशहर के जहांगीराबाद में एक मकान पर इस्लामी झंडा लगने से सनसनी फैल गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झंडा जब्त क ...और पढ़ें

    बुलंदशहर के जहांगीराबाद में एक मकान पर इस्लामी झंडा लगने से सनसनी फैल गई। (प्रतीकात्मक फोटो)

    बुलंदशहर के जहांगीराबाद में एक मकान पर इस्लामी झंडा लगने से सनसनी फैल गई। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. मकान पर पाक के झंडे की थी सूचना

    2. पुलिस ने झंडे को कब्जे में लिया

    3. अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

    संवाद सूत्र, जागरण, जहांगीराबाद (बुलंदशहर)। नगर के चचरई मोड़ पर एक मकान पर पाकिस्तानी झंडा लगे होने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस मकान पर पहुंची और झंडा को अपने कब्जे में ले लिया।

    उधर, झंडा लगाने वाला युवक पुलिस को देखकर भाग गया। गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर नगर के चचरई मोड पर एक मकान पर पाकिस्तानी झंडा लगे होने का वीडियो प्रसारित हो गया। जैसे ही मामले की सूचना पुलिस को लगी, वह लोकेशन निकाल कर उस मकान तक पहुंची। पुलिस ने मकान पर लगे झंडे को उतार कर कब्जे में ले लिया, लेकिन आरोपित युवक पुलिस को देखकर भाग गया।

    पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने झंडा अपने कब्जे में ले लिया है। झंडा पाकिस्तान का नहीं है, बल्कि इस्लामी है। वहीं, माहौल खराब करने वालों व झूठी अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही होगी।