Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लिव-इन रिलेशन में रह रही मुस्लिम युवती ने शुरू की कांवड़ यात्रा, बुर्का पहनकर दिया एकता का संदेश

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 01:08 AM (IST)

    बुर्का पहने एक मुस्लिम युवती उजमा खां ने हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देते हुए भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा शुरू की है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बुर्का पहने मुस्लिम युवती उजमा ने शुरू की कांवड़ यात्रा।

    2. हिंदू-मुस्लिम एकता और देश की समृद्धि का संदेश।

    3. बुलंदशहर की उजमा लिव-इन में, शिवरात्रि पर जलाभिषेक।

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। बुर्का पहने मुस्लिम युवती ने भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ में गंगा जल भरकर गांव की ओर प्रस्थान किया। बुर्का पहनकर जा रही युवती सभी के लिए अचरज बनी रही। हिन्दू मुस्लिम एकता के लिए भगवान से कामना की।

    रविवार को नगर में उस समय लोगों को अचरज हुआ, जब बुर्का पहने 25 वर्षीय मुस्लिम युवती को कांवड़ ले जाते देखा। मुस्लिम युवती की शिव के प्रति आस्था को देखकर रास्ते से गुजर रहे लोग अचरज के साथ उसे देखते रहे। मुस्लिम युवती की पहचान रबूपुरा निवासी 25 वर्षीय उजमा खां के रूप में हुई है।

    भगवान शिव के प्रति अगाध आस्था रखने वाली उजमा ने निर्भय होकर बताया कि उसकी सनातन धर्म में गहरी आस्था है। वह सभी धर्म का सम्मान करती है, कांवड़ ले जाने का उसका उद्देश्य लोगों को हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देना है, साथ ही वह भगवान शिव से अपने वतन की सुख-समृद्धि की कामना करना है।

    इससे पूर्व भी वह एक बार अनूपशहर से कांवड़ में गंगा जल भरकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर चुकी है। उजमा पिछले पांच वर्षों से गांव रबूपुरा निवासी लोकेंद्र मीणा के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही है। उसके दो छोटी बेटियां हैं, और वह जल्द ही विवाह कर लेंगे। कांवड़ यात्रा में लोकेंद्र के अलावा गांव के अन्य लोग भी उसकी यात्रा में सहयोग करते हैं।

    खबरें और भी

    90 किमी कि यात्रा 10 अगस्त की रात्रि को रबूपुरा पहुंचेगी। शिवरात्रि की प्रातः बेला में गांव भईपुर के शिव मंदिर में भगवान आशुतोष का जल अभिषेक करेगी। उसकी यात्रा में गांव के रोहित चौधरी, अनु चौधरी, अरुण चौधरी, मुकुल, खुशी चौधरी और काजल जाटव आदि भी अपनी-अपनी कांवड़ लेकर साथ चल रहे हैं।

    हेलीकाप्टर से डीएम-एसएसपी ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा

    बुलंदशहर: मौसम विभाग की ओर से सोमवार को भारी बरसात की संभावना जताने के कारण प्रशासन ने एक दिन पहले रविवार को ही हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया। शासन की ओर से आए हेलीकाप्टर से जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने गंगेरुआ स्थित महालिंगेश्वर सिद्धमहापीठ, आहार आंबकेश्वर महादेव और अनूपशहर घाट पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की।। हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा होते ही श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।